Share

बीकानेर। आजकल के सोशल मीडिया पर एक पर्ची चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया यह पर्ची जबरदस्त वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर इस पर्ची का सम्बन्ध शराब बाटने से लगाया जा रहा है। चुनाव में वोट के लिए शराब बांटना तो आम है, लेकिन इसके लिए नेता जो तरीके निकाल रहे हैं, वे लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। अभी तक या तो कार्यकर्ता बस्तियों में जाकर शराब बांटा करते थे या फिर पर्ची सिस्टम चलता।

[yop_poll id=”1″]

खबर है कि चुनावी समर में शराबखौरी के लिये पर्ची सिस्टम खूब चल रहा है। कोई भी यह पर्ची जब ठेके पर देता है तो इसके बदले उसे शराब की बोतल दे देता है। ये पर्ची कहा की है और इस पर्ची पर किसके हस्ताक्षर है इसका पता नही चल पाया है।

[yop_poll id=”2″]

इससे सीधे तौर पर उम्मीदवार प्रशासन की नजरों में आने से भी बच जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों और बस्तियों में भी पर्ची सिस्टम भी जोरों पर है। यहां कार्यकर्ता लोगों को वोट देने के लिए शराब की पर्चियां बांट रहे हैं। पर्ची में एक खास कोड होता है। कोड में फिल्मी नामों का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर्ची को ठेके पर दिखाकर बदले में शराब दे दी जाती है। पर्चियां भी दो तरह की चल रही हैं, एक पर्ची पूरे चुनाव तक वैध है तो दूसरी ओर रोजाना की पर्चियां अलग से बांटी जा रही हैं।

https://hellobikaner.in/bikaner-joshi-hotel-found-dead-extends-sensationbkn/

 

https://hellobikaner.in/hanuman-made-gopals-charioteer-reads-full-news/

About The Author

Share

You cannot copy content of this page