Share

हैलो बीकानेर। बीकानेर नगर निगम परिसर में लाश मिलने से हड़कंप सा मच गया। जिससे एक बारगी तो निगम कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल हो गया। जिस किसी ने इस बारे में सुना वो सहज ही घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम परिसर में बह रहे नाले में एक लाश मिलने की सूचना से सभी को भाग दौड़ करवा दी।

 जैसे ही यह खबर मिली वैसे ही निगम परिसर में बैठे अधिकारी व जनप्रतिनिधी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ये पता लगाने का प्रयास किया कि आखिर यह लाश किस की है। घटना स्थल पर देखा तो औधे मुंह पड़े इस अज्ञात व्यक्ति का पता लगाने के लिये पुलिस को इसकी सूचना दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस मृतक की जानकारी लेने और घटना के कारणो का पता लगाने में जुटी थी।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page