Share

बीकानेर। लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल एवं राम रहीम सेवा समिति की ओर से रविवार को 501 कन्याओं का पूजन किया गया। पंडित अशोक कुमार छंगाणी और पांच वेदपाठी ब्राह्मणों ने मां दुर्गा के सप्तशती पाठ का वाचन किया। इसके बाद महाआरती की गई।  महाआरती के पश्चात कन्याओं को आसन पर बैठाकर के अलग-अलग जोड़ों ने उनके चरण धोकर मां भगवती स्वरूप कन्याओं को भोजन करवाया। फोटो : राजेश छंगाणी

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जेठानंद व्यास, शहर कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, गोपाल अग्रवाल, किशन मोदी , पंडित अशोक जी ओझा छंगाणी मां भगवती के वैदिक मंत्रों द्वारा इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश छंगाणी प्रमोद छंगाणी गिरिराज प्रभु छंगाणी संतोष कुमार लखपत छंगाणी बाबू लाल जी यश छंगाणी पूनम चंद राठौड़ किशन सेन बसंत व्यास गणेश व्यास विष्णु अग्रवाल किरण बानिया हनुमान शंकरलाल सेवक भीखी देवी चुरा बलिया देवी मोदी संपत जी माली मनीष छंगाणी अमित मोदी ललित जी मोदी टिप्पणी ललित जी पार्षद गिरिराज जोशी एवं समस्त भक्तगण आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी गणमान्यजनों ने माताओं का आशीर्वाद लिया वहीं महिलाओं ने लाल रंग की चुनरी की साड़ी पहनाकर माताओं का पूजन किया। इस अवसर पर मोहल्लेवासियों व सभी भक्तगणों ने मां भजनों का लाभ उठाया। भजनों की प्रस्तुति सुनील कुमार पंवार एंड पार्टी ने दी।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page