Share

सियाणा में  “भैरुनाथ बाबे की जय”  के गूंजे जयकारे 

हैलो बीकानेर न्यूज़। कोलायत तहसील के गांव सियाणा में आज सियाणा भैरव का भव्य मेला भरा जिसमें अनेक दर्शनार्थियों ने बाबा भैरुनाथ की पूजा अर्चना की। बीकानेर से पैदल यात्री रवना होकर बच्छासर, कोलासर, अक्कासर, भोलासर, हाड़ला, मोखा गांव होते हुवें सियाणा गांव तक पैदल यात्रा पूरी कर सियाणा भैरव के दर्शन किये। इस बार हुई ज्यादा बारिस के कारण पैदल यात्रियों को पैदल यात्रा के दौरान टुटी हुई सड़को के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ा । बीकानेर के लखोटिया चौक, चौथाणी ओझाओं, बारहगुवाड आदि कई स्थानों से संघ में सर्वाधिक यात्रि पैदल रवाना होकर सियाणा भैरुनाथ पहुचे। कोलकाता, मुंबई से भी आकर लोगो ने सियाणा भैरुनाथ के दर्शन किये।

सियाणा भैरुजी से लाइवजय भैरुनाथ

HELLO BIKANER ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಶನಿವಾರ, ಸೆಪ್ಟೆಂಬರ್ 15, 2018

 

बीकानेर के पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सर्वाधिक लोगों ने भैरुनाथ के दर्शन किए और कड़ाई का महाप्रसाद ग्रहण किया। पैदल यात्रियों के लिए यात्रा के दौरान हर बार की तरह इस बार भी अनेक संस्थाओं ने नि:शुल्क चाय, नाश्ता, पानी, भोजन की व्यवस्था की।  सियाणा मंदिर की धर्मशाला स्व. द्वारका जी छंगाणी की मूर्ति का अनावरण भी किया गया। इस मौके पर पुजारी बाबा सभी कई भैरू भक्त मौजूद रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page