Share

हैलो बीकानेर,(अविनाश आचार्य),सादुलपुर/सालासर। कार्तिक कृष्ण अमावस्या गुरुवार दिनांक 19 अक्टूबर, 2017 ई. को प्रदोषकाल में अमावस्या होने से इसी दिन दीपावली मनाई जाएगी तथा लक्ष्मी पूजन भी किया जायेगा। सालासर गुरू धाम के डॉ.नरोत्तम पुजारी ने हैलो बीकानेर डॉट कॉम को बताया कि लक्ष्मी पूजन प्रदोष युक्त अमावस्या को स्थिर लग्न व स्थिर नवांश में किया जाना सर्वश्रेष्ठ होता है।

दीपावली पर्व पर ऐसा रहेगा लक्ष्मी पूजन का समय:- प्रदोष काल-सायं 17.51 से रात्रि 20.23 बजे तक, वृष लग्न-रात्रि 19.22 से 21.19 बजे तक, सिंह लग्न-मध्यरात्रि बाद 01.52 से 04.08 बजे तक, चौघडिय़ा मुहूर्त- अमृत व चर का चौघडिय़ा- सायं 17.51 से रात्रि 21.01 बजे तक, लाभ का चौघडिय़ा- मध्य रात्रि 12.11 से 01.46 तक तथा शुभ व अमृत का चौघडिय़ा-अतंरात- 03.22 से प्रात: 06.33 बजे तक। सर्वश्रेष्ठ पूजन समय-रात्रि 19.34 से 19.47 बजे तक, जिसमें प्रदोष काल, स्थिर वृष लग्न तथा कुंभ का स्थिर नवांश भी रहेगा।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page