Share

चूरू (जितेश सोनी)। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी राहुल कस्वां के समर्थन में सिने अभिनेता व भाजपा नेता सनी देओल का रोड़ शौ चूरू में नागवाणो के नोहरे से रामगढ़िया दरवाजा, मण्डी चैराहा, मुख्य बाजार होते  हुए सुभाष चैक तक रहा मुख्य बाजार में उत्साहित जन सामान्य व व व्यापारी गण ने पुष्प वर्षा कर जुलुस का स्वागत किया।

इससे पूर्व नागवाणो के नोहरे में विषाल सभा को उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, वासुदेव चावला, सीताराम लुगरिया, धनराज सैनी, पराक्रम राठौड़, छगन भाजपा प्रदेश मंत्री छगन महाऊर, प्रदेश मंत्री युवा मेार्चा संजय धाकड़ ने संबोधित किया। सन्नी देओल हेलीकाॅपटर से पुलिस लाईन हैलीपेड पहुंचे वहां पार्टी के जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारीयों ने रिसिव किया। सन्नी देओल ने सभा में आए हुऐ सभी गणमान्य लोगेा से नमस्कार कर नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

निचे दिए गए व्हाट्सएप्प वाले फोटो पर क्लिक करे.

कार्यक्रम में एलइडी स्क्रीन से सनी देओल की विभिन्न मुवी से कुछ अंश का प्रदर्शन किया जिसमें देश भक्ति से संबंधित संदेश इंगित था। कार्यक्रम में राहुल कस्वां, विधायक रतनगढ़ अभिनेष महर्षि, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष यशोदा माटोलिया, बसंत शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुनील गहलोत, चूरू नगरपरिषद् सभापती विजय शर्मा, राजगढ़ चैयरमैन जगदिश बैरासरिया, रणधीसर सरपंच भवानीसिंह, लोकसभा विस्तारक प्रमोद डेलू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिलामहामंत्री दौलत तंवर ने किया। कार्यक्रम में चन्द्राराम गुरी, नरेन्द्र काछवाल, भास्कर शर्मा, अभिषेक चोटिया, सहित अनेक पार्टी पदाधिकारियो ने अपनी आयोजीय भूमिका का निर्वहन किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page