Share

जयपुर (हैलो बीकानेर न्यूज़)। राजस्थान में कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर अब आगे की तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और राजस्थान में युवा प्रदेश कांग्रेस सचिन पायलट के मध्य तालमेल बिठाते हुवे अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने पर मुहर लगा दी थी।

 

आज (सोमवार) विधिवत रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी शपथ ली।

गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में दोनों नेताओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। 1998, 2008 व में भी मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेता मौजूद थे।

राहुल, गहलोत और पायलट  भोपाल के लिए रवाना हुए 

शपथ ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप-मुख्यमंती सचिन पायलट विशेष विमान से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। यहां दोनों नेता कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद दोनों नेता भोपाल से रायपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने जा रहे भूपेश बघेल के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page