Share

हैलो बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी में हाल ही में जिलामंत्री पद  मनोनीत हर दिल अजीज, मिलनसार व धर्म नगरी बीकानेर के चिर परिचित नाम चंचल व्यास का आज माताजी मन्दिर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया पाडाय माता मंदिर ट्रस्ट, पारीक सार्वजनिक सम्पति ट्रस्ट ,ज्ञानोदय सार्वजनिक समिति, पारीक सेवा प्रन्यास समिति व अन्य कई संस्थानों ने सामूहिक नागरिक अभिनन्दन कर शहर को ये सन्देश दे दिया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को पद दे कर पार्टी ने बिल्कुल सही निर्णय लिया है सभी कोमो को साथ लेकर चलने वाले चंचल व्यास की इस शहर बीकानेर की राजनीति में कितनी हिस्सेदारी होगी ये संकेत तो शहर की जनता से आज के समारोह के भरे प्रांगण ने  दे ही दिये है क्योंकि धरातल पर रह कर हर किसी को सहज उपलब्ध रहने वाले चंचल व्यास अनेक पदों पर पहले  रहते हुवे हर समाज के साथ जुड़े रहे है और यही कारण है कि वो उनका मिलनसार व्यक्तित्व हर किसी को भा जाता है ओर शायद यही कारण है कि जब से घोषणा हुई है चंचल व्यास के जिलामंत्री बनने की तब से शहर के कई इलाकों को ये लहर है कि कोई तो सकीर्णताओ से ऊपर उठ धरातल पर रहने वाला सेवक जनता को मिला है।

आज के इस समारोह में विशिष्ट अथिति मे भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, संस्था अध्यक्ष वैधनाथ पारीक,भंवर लाल व्यास, विनोद पारीक ,साहित्यकार मालचंद जी तिवाड़ी ,रामकिशोर तिवाड़ी ,सम्पत पारीक थे व कार्यकम में पधारे लोगो को ओम प्रकाश जोशी,राजकुमार पारीक, कैलाश पारीक ,अशोक तिवाड़ी, शिवकुमार पांडिया आदि ने सम्बोधित किया कार्यक्रम सयोंजक गिरिराज पारीक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया व मंचालन अरविंद व्यास ने किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page