Share

जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारी/उधमी बने साक्षी

हैलो बीकानेर न्यूज़ | बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल संरक्षक परिषद् द्वारा बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के नव-निर्वाचित अध्यक्ष जुगल राठी एवं कार्यकारिणी को दाताश्री रामेश्वरानंद जी महाराज एवं केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शपथ दिलाई |

इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विश्वनाथ मेघवाल, कोलायत विधायक श्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व केबिनेट मंत्री श्री बी.डी.कल्ला, महापौर नारायण चोपड़ा एवं यू.आई.टी. अध्यक्ष महावीर रांका सहित बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की सभी सहभागी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य साक्षी बने |

स्वागत भाषण शुरू करते हुए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल संरक्षक परिषद् के अध्यक्ष अनान्न्त्वीर जैन ने बताया कि अध्यक्षीय चुनाव माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार संस्था संविधान के नियमों एवं उपनियमों के मुताबिक़ करवाए गए है और साथ ही चुनाव को संवैधानिक रूप से करवाने में आई मुश्किलों से भी उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं व्यापारी/उधमियों को अवगत करवाया |

सफाई कर्मी भर्ती 2018ः बीकानेर को मिले 395 नए सफाई कर्मचारी

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के संरक्षक सोमदत्त श्रीमाली ने संस्था के इतिहास से अवगत करवाते हुए संगठन के साथ कार्य करने की बात कही |

दाताश्री रामेश्वरानंद जी महाराज ने अध्यक्ष जुगल राठी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अध्यक्ष पद की शुभकामनाएं दी |

केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अपने सांसद एवं मंत्री पद के कोटे से हर सम्भव मदद देने का आश्वासन देते हुए बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा उठाई गयी हर समस्या के लिए वो सम्बन्धित केन्द्रीय मंत्रियों से स्वयं साथ चलकर समस्याओं का हल निकलवाने के लिए सदेव तत्पर रहेंगे |

नगर विकास न्यास के अध्यक्ष महावीर रांका ने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के विकास एवं विस्तार के लिए हर प्रकार से मदद करने का आश्वासन दिया |

कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी ने अध्यक्ष जुगल राठी को संगठन के साथ बीकानेर को सिरेमिक हब बनाने, गेस पाइप लाइन बीकानेर में लाने सहित कई औधोगिक समस्याओं को केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ मिलकर उठाने एवं औधोगिक विकास के लिए हर संभव प्रयास करने की सलाह दी |

पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने अध्यक्ष सहित उनकी पूरी कार्यकारिणी को बधाई दी और संगठन के साथ मिलकर बीकानेर के औधोगिक विकास के लिए हर समय साथ निभाने का आश्वासन दिया |

अध्यक्ष जुगल राठी ने पधारे सभी जन प्रतिनिधियों एवं व्यापारिक/औधोगिक संस्था प्रधानों का स्वागत करते हुए बताया कि वर्तमान हालातों में बीकानेर के व्यापार और उद्योग के लिए कठिन हालाओं से गुजर रहा है और आज राजनैतिक रूप से बीकानेर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा है और में यह आश्वासन देता हूँ कि में अपने संघर्षों एवं अनुभवी वक्तियों के सहयोग से बीकानेर के औधोगिक एवं व्यापारिक विकास के साथ बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल को फिर से एक ऐसी उंचाई प्रदान करूंगा | साथ ही अध्यक्ष ने बीकानेर की समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को रूबरू करते हुए बताया कि बीकानेर में जो 100 बैड का ईएसआई अस्पताल जो मंजूर है लेकिन अभी तक इसकी किर्यान्विती नहीं हो पाई है, बीकानेर के पुराने बाजारों का पर्यटन की दृष्टि से सौंदर्यीकरण किया जाए, एमएसएमई और सर्विस सेक्टर में बीकानेर में जितना कार्य होने की गुंजाइश थी लेकिन यह कार्य उतना नहीं हो पाया | और साथ ही बीकानेर के औधोगिक विकास में बाधक ट्रेफिक, टॉयलेट, सुरक्षा, पर्यटक, फायर ब्रिगेड और पार्किंग की समस्याओं के निवारण के लिए भी पूर्ण प्रयास का आश्वासन दिया |

इन्होने ली शपथ :-

अध्यक्ष पद हेतु जुगल राठी, उपाध्यक्ष पद पर के.के.मेहता, महावीर पुरोहित, उमाशंकर आचार्य, जय दयाल डूडी, सचिव पद पर वीरेंद्र किराडू, कोषाध्यक्ष पद पर नरेश मित्तल, प्रचार मंत्री पद पर दिलीप भाई पारिख, सह सचिव पद पर महेश कोठारी, सुशील बंसल, डॉ. महेंद्र दुसाद, अब्दुल मजीद खोखर एवं कार्यकारिणी हेतु कमल कल्ला, धरमचंद खत्री, प्रेम खंडेलवाल , आज्ञाराम पेडीवाल , अशोक गहलोत , संजय सांड , दिनेश जैन , मदनगोपाल पुरोहित , समुन्द्र सिंह राठौड़ ,पवन बोहरा , रमेश अरोड़ा , इश्वरचंद बैद, सुंदर जोशी , दीपक राठी, अरुण झंवर, मोहन सिहाग, इन्द्रचन्द मालू , राजकरण पुगलिया, किरणचंद डागा, नटवर खत्री, चम्पालाल गैधर, मनमथ नारायण पुरोहित, राम दयाल सारण ने शपथ ग्रहण की | साथ ही को ओपटेड सम्मानित सदस्य में द्वारकाप्रसाद पचीसिया, शंकर लाल पारीक को चुना गया और विशेष आमंत्रित सदस्यों में श्रीराम अरोड़ा, शांतिलाल भंसाली, विक्की चडडा एवं पवन देवानी को शामिल किया गया |

About The Author

Share

You cannot copy content of this page