Share

आज बीकानेर आगमन पर राजेन्द्र बिश्नोई का जबरदस्त गर्मजोश के साथ स्वागत किया गया।

हैलो बीकानेर। बीकानेर का नाम एक बार फिर टी वी की दुनिया दिखाई देगा क्युकी बीकानेर के रानी बाज़ार एरिया में रहने वाले राजेंद्र बिश्नोई कलर्स चैनल पर आयोजित हो रहें शॉ इंडिया बनेगा मंच में फस्र्ट रनरअप के रूप में अपना स्थान प्राप्त कर चूका है। आज बीकानेर आगमन पर राजेन्द्र बिश्नोई का जबरदस्त गर्मजोश के साथ स्वागत किया गया। राजेन्द्र बिश्नोई का स्वागत रेल्वे स्टेशन से शुरू होकर उसके निवास स्थान रानी बाजार तक जगह-जगह रास्ते में बीकानेर शहर के लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया वहीं युवा एवं संस्था के लोगों ने डीजे की धुन पर राजेन्द्र नाम के नारे लगाकर डांस करते हुए जबरदस्त आतिशबाजियां की। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष श्याम मोदी, भाजपा नेता युधिष्ठर ंिसंह भाटी, हैपी गिल आदि ने राजेन्द्र बिश्नोई को साफा ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर बीकानेर के कला जगत के लोग किशन प्रजापत, हरूण कादरी, शोयब कादरी, फिल्म डायरेक्टर अमीरजीत गिल, समाज सेवी शिव कुमार प्रजापत, विक्रम ंिसह चौहान, नवीन भारद्वाज, तमाम लोगों ने राजेन्द्र का स्वागत कर प्रशंशा व्यक्त की। किशन प्रजापत एवं श्याम मोदी ने बताया कि कार्यक्रम शनिवार एवं रविवार रात्रि 9 बजे टी.वी. पर दिखाया जाएगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page