Share

स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ, गंगाशहर ने दिया प्रधान मंत्री रिलीफ फंड में एक लाख इक्कीस हजार रूपए का सहायता चैक 

हैलो बीकानेर न्यूज़। केरल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों के पुनर्वास के लिए राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ, गंगाशहर द्वारा शुक्रवार को स्काउट व गाइड के स्टेट कमिश्नर एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल को एक लाख इक्कीस हजार रुपये की सहायता राशि का चैक भेंट किया गया। ज्ञातव्य हो कि स्थानीय संघ गंगाशहर द्वारा केरल बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए ‘सेवा कलश’ अभियान के तहत यह राशि विभिन्न शिक्षण संस्थाओं व अन्य संस्थाओं के माध्यम से एकत्रित की गई।
इस अभियान के संयोजक व संघ के उप प्रधान गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि इस अवसर पर स्काउट व गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विमला डुकवाल, मंडल चीफ कमिश्नर डॉ विजय शंकर आचार्य, मंडल सचिव देवानंद पुरोहित, सी ओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित, एडीसी (गाइड) आशा शर्मा, एडीसी (स्काउट) मोहर सिंह यादव, स्थानीय संघ गंगाशहर के प्रधान भवानीशंकर जोशी, सचिव प्रभुदयाल गहलोत व कोषाध्यक्ष संतोष कौर संधू तथा रोवर लीडर घनश्याम स्वामी इत्यादि उपस्थित थे। खैरीवाल ने बताया कि इस अवसर पर निदेशक डिडेल ने ‘सेवा कलश ‘ अभियान की पूरी जानकारी ली तथा स्काउट व गाइड की गतिविधियों के लिए अपनी ओर से हरसंभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने वर्तमान में चल रही गतिविधियों व आयामों के बारे में भी चर्चा की। सी ओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित ने उन्हें सभी आयामों से अवगत कराया।
निम्न संस्थाओं /प्रतिष्ठानों/महानुभावों ने स्थानीय संघ, गंगाशहर के ‘सेवा कलश’ में सहयोग किया है :-
01.  गोपेश्वर विद्यापीठ सैकंडरी स्कूल, गंगाशहर – 21000)
02. राजकीय सेठ रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगाशहर – 11360)
03.अमर ज्योति विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, गंगाशहर – 6100)
04. पूर्णेश्वर ज्ञान मंदिर, किशमीदेसर, भीनासर – 5100)
05. मनोरमा विद्या निकेेेतन सैकंडरी स्कूल, भीनासर – 5100)
06. डिसेंट किड्स, गंगाशहर – 5100)
07. बालबाडी स्कूल, गंगाशहर- 5000)
08. शांति इंग्लिश एकेडमी , गंगाशहर – 5000)
09. अरुणोदय विद्या मंदिर सी सैकंडरी स्कूल, गंगाशहर – 5000)
10. ही. सौ. रामपुरिया विद्यानिकेतन सी. सैकंडरी स्कूल, गंगाशहर – 4100)
11. जी आईकॉन इंग्लिश स्कूल, गंगाशहर – 4000)
12. श्याम इंग्लिश एकेडमी सी. सैकंडरी स्कूल, भीनासर – 3520)
13.  शिव माध्यमिक विद्यालय, गंगाशहर – 3300)
14. शांति बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय, गंगाशहर – 3100)
15. जैन पी जी कॉलेज, गंगाशहर – 3100)
16. शिव नेशनल पब्लिक स्कूल, गंगाशहर – 3000)
17.  सार्थक एकेडमी, गंगाशहर – 2830)
18. राजकीय बालिका बांठिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर – 2500)
19. खेतेश्वर एजूकेशन सोसायटी, गंगाशहर – 2100)
20. राजकीय डागा उच्च प्राथमिक विद्यालय, गंगाशहर – 2100)
21. कच्छावा जनरल स्टोर, गंगाशहर – 2100)
22. चेतक कोचिंग क्लासेज, भीनासर – 2000)
23. नवीन आदर्श विद्या मंदिर, गंगाशहर – 1700)
24. परशुराम विद्यालय, गंगाशहर – 1550)
25. एम एम बाल मंदिर, भीनासर – 1500)
26. शिवा विद्यापीठ, गंगाशहर – 1100)
27. जय गुरुकुल पब्लिक स्कूल, गंगाशहर – 1100)
28. गुंजन ट्रेडिंग, बीकानेर – 1100)
29. दी बुक गार्डन – 1100)
30. अरिहंत पब्लिक स्कूल, गंगाशहर – 1000)
31. आधारशीला पब्लिक स्कूल, उदयरामसर – 1000)
32.  श्याम सुंदर सोनी – 1000)
33. राजकीय सेठ भैंरूदान चौपड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगाशहर – 1000)
34. संत श्री तुलछाराम महाराज पाठशाला, गंगाशहर – 500)

About The Author

Share

You cannot copy content of this page