Share

बीकानेर। नगर निगम चुनाव में आज नामांकन दाखिल करने आखिरी तारीख चल रही है। बीकानेर के कई वार्डों से भाजपा, कांग्रेस, सनम, बसपा पार्टी के व निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

वार्ड 57 से भाजपा के प्रदीप उपाध्याय ने भी अनेक वार्ड वासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुबह भव्य जुलूस और जोश के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। वार्ड 57 से प्रदीप के सामने कांग्रेस के देवेन्द्र बिस्सा चुनाव लड़ रहे है वही सनम से बबलू सुथार चुनाव मैदान में है।

 

बीकानेर : ….तो इसलिए वार्ड 44 से चुनाव नही लड़ेंगे भाजपा के जोशी, देखे वीडियो

हम आपको बता दे प्रदीप उपाध्याय पूर्व में पार्षद चुनाव लड़ चुके है उनके पास चुनाव का एक अच्छा अनुभव है वही अपनी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्त्ता प्रदीप उपाध्याय की आलाकमान के नेताओं तक अच्छी पकड़ है। उपाध्याय ने हैलो बीकानेर से बातचीत में बताया की ये वार्ड मेरा परिवार है और मैं इस परिवार का हिस्सा हूँ। यह चुनाव हम वार्ड वासियों व पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ बड़ी शालीनता के साथ लड़ेंगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page