Share

बीकानेर। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के बाद बीकानेर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की महिलाओं और जिला देहात महिला कांगेस कमेटी की अध्यक्ष शशिकला राठौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विशाल रोष रैली निकाली। महिला कंाग्रेस कार्यकर्ताओं ने थालियां और पीपे बजाते हुए प्रधानमंत्री मोदी के पुतले की शवयात्रा निकाली और जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत और अखिल भारतीय महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन ममता शर्मा भी मौजूद रहीं। जिनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देते हुए नोटबंदी के नुकसान के शिकार लोगों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। फोटो राजेश छंगाणी
002
6-gyapan-cog-2

About The Author

Share

You cannot copy content of this page