hellobikaner.com

hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com लॉकडाउन के प्रथम चरण से लगातार सेवा कार्यों में जुटे नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका का सोमवार को अभिनन्दन किया गया। गंगाशहर पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश जाजड़ा ने बताया कि जरुरतमंदों को भोजन वितरण, सूखे राशन किट वितरण, पूरे बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में सेनेटाइज छिड़काव करवाना जैसे सेवा कार्य करके पूर्व चैयरमेन रांका ने कोरोना वॉरियर्स की भूमिका निभाई है।

भाजपा के मनोज गहलोत ने बताया कि लॉकडाउन जैसी विकट परिस्थितियों में गायों को रोजाना सब्जियां काट कर खिलाना, स्वानों को रोटियां खिलाना तथा गोचर व रोही स्थानों पर खेळियों में पानी डलवाने जैसे सेवा कार्य ही व्यक्ति की महानता को दर्शाते हैं।

राजस्थान में सूरज उगल रहा आग, यहाँ पर लू का रेड अलर्ट….

हजारों की संख्या में मास्क व सेनेटाइजर वितरण कर लोगों को जागरुकता का संदेश देने वाले महावीर रांका को करणी माँ की तस्वीर, पुष्प हार व तालियों के साथ स्वागत किया गया। पूर्व मनोनीत पार्षद मनोज पारख ने बताया कि इस दौरान छगनलाल गहलोत, मानमल सोनी, पूर्व महामंत्री गंगाशहर मंडल पुखराज सोनी, पार्षद भंवर साहु, पार्षद रामदयाल पंचारिया, पार्षद बजरंग सोखल, मोहित बोथरा, धर्मेन्द्र जैन, रेवंत दैया, सोनू गहलोत, दीपक आंचलिया, अर्पित तंवर, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष गंगाशहर मनोज गहलोत, नवरतन बोथरा तथा हिमांशु टाक सहित अनेकजनों ने पूर्व चैयरमेन रांका का सम्मान किया।

रांका ट्रस्ट सेवा कार्य जारी, सूखे राशन की 100 किट वितरित
रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सूखे राशन की 100 किट वितरित की गई। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जरुरतमंदों को सूखे राशन की 100 किट वितरित की गई।

महनोत ने बताया कि 21 किट पुजारियों को, 20 किट गंगाशहर क्षेत्र, 29 किट सर्वोदय बस्ती, 25 किट सोनारों की गुवाड़ तथा 5 किट गोगागेट क्षेत्र के जरुरतमंदों को वितरित की गई। महनोत ने बताया कि निराश्रित गौवंश को दो हजार किलो सब्जियां काट कर खिलाई गई। ट्रस्ट के खेळियों में पशुओं के लिए रोजाना टंकियों से पानी डलवाए जाने का कार्य भी लगातार जारी है। 40 किलो आटे की रोटियां बना कर स्वानों को खिलाई जा रही है।

सेनेटाइजर व मास्क का वितरण किया गया। उक्त सेवा कार्यों में गणेश जाजड़ा, मनोज पारख, तेजाराम राव, शंकर सिंह राजपुरोहित, सुभाष गोयल, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, पवन महनोत, मधुसूदन शर्मा, आनन्द सोनी, टेकचन्द यादव, मनोज गहलोत, शम्भू गहलोत, राजेन्द्र व्यास, कुलदीप यादव, प्रणव भोजक, पवन सुथार, संजय स्वामी, टेकचन्द यादव, बाबू सुथार आदि शामिल रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page