Share
हैलो बीकानेर न्यूज़। बीकानेर में आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने बूथ जिताओ-भ्रष्टाचार मिटाओ कार्यक्रम की शुरुआत दाऊजी मंदिर से सादुल सिंह सर्किल तक पैदल मार्च करके कि| इस पैदल मार्च में बीकानेर शहर के पूरब और पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आनेवाले चारों ब्लॉक काँग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां थामे बूथ जिताओ-भ्रष्टाचार मिटाओ के नारे के साथ पैदल मार्च कर रहे थे।
आज के इस शुरआत के बाद अब हर बूथ पर जाएंगे कार्यकर्ता पैदल मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने करते हुए सादुल सिंह सर्किल पर पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर जाकर मतदाताओं को बरगलाने का कार्य किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने का कार्य किया लेकिन पिछले 5 सालों में उनको सिवाय जुमलों के कुछ नही मिला उसीको मतदातों को समझाने के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने प्रत्येक बूथ पर संकल्प के साथ सभी मतदाताओं के पास जाने का कार्य प्रारंभ किया है जिसकी शुरुआत आज इस पैदल मार्च से हुई है अब हमसभी को हरबुथ पर जाकर मतदाता को समझाना है। जिसके तहत हर बूथ के अंतर्गत आने वाले सभी मतदाताओं के पास जाकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अंतर को बताते हुए मतदाताओं से आग्रह करेगी कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनाव में आपसे जो वादे किए हुए पूरे नहीं किए और सत्ता के मद में आम आदमी पर महंगाई का बोझ डालते हुए बेरोजगारी बढ़ाई और खुला भ्रस्टाचार किया अब हम सबको मिलकर ने यहां से भाजपा को बेदखल कर पुनःकांग्रेस की जन कल्याणकारी सरकार बनानी है।
पूर्व काबिना मंत्री डॉ बुलाक़ीदास कल्ला ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने शासन के दौरान आमआवाम को, गरीब को, किसान को, युवाओं को और महिलाओं को ठगने का कार्य किया उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए हम सबको आज यहां  यह संकल्प लेना है कि हम सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों के अंतर्गत आने वाले सभी मतदाताओं के पास जाकर उनसे कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे डॉ कल्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही दोगली नीति पर चलते हुए कार्य किए हैं यह पार्टी सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ देने का कार्य करती है उनके लिए आम जन के लिए कोई कार्य योजना नहीं है  हम सब को भाजपा को भगाकर इस राज्य को भ्रस्टाचार मुक्त बनाना है इसका संकल्प आज हम सभी लेते हैं और आने वाले दिनों में हम सभी लोग अपनेे-अपने बूथों के मतदाताओं से मिलकर इस संदर्भ में चर्चा करेंगे
आज के इस पैदल मार्च को पूर्व काबिना मंत्री डॉ बुलाक़ीदास कल्ला, ब्लॉक अध्यक्ष रमजान अली कच्छावा, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष मगन पणेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जावेद पड़िहार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जिया उर रहमान आरिफ, राजकुमार किराडू पीसीसी सदस्य, साजिद सुलेमानी, वरिष्ठ कांग्रेसी वल्लभ कोचर, एडवोकेट मोहम्मद मुस्ताक भाटी, बाबू जयशंकर जोशी, पूर्व महापौर मकसूद अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर, हीरालाल हर्ष, उपाध्यक्ष दिलीप बांठिया, अरविंद मिढा, महासचिव नंदलाल जावा, पार्षद परमानन्द गहलोत,  मनोज नायक, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव शब्बीर अहमद, यूथ कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष राहुल जदुसँगत, यूथ कांग्रेस पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आजम अली, पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष अरुण व्यास, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हबीबा चौधरी, शहर जिला महिला कार्यकारी अध्यक्ष अमरजीत कौर, आशा देवी स्वामी, शर्मिला पंचारिया, पिंकी सेन, मुमताज़ शेख, आईटी सेल संयोजक जयदीप सिंह जावा, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष हसन अली गोरी, अल्पसंख्यकप्रकोष्ठ अध्यक्ष अमजद अब्बासी, खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष महबूब रंगरेज, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष भवरलाल हटिला, कच्ची बस्ती प्रदेश महासचिव डॉक्टर पी के सरीन, शहर जिला कांग्रेस सचिव अब्दुल रहमान लोदरा, एजाज पठान, राजेश आचार्य इकबाल नागोरी, राजेश दाधीच, विकास तवर, सुमित कोचर, मनोज चौधरी, लक्ष्मीनारायण प्रजापत देव, किशन गहलोत हांजी खा, मुनीर अहमद, सुनील पारीक, सांगिलाल लाल वर्मा, श्याम कुमार तंवर, राजेश भोजक, महेंद्र सिंह सोढा, रामेश्वर लाल अग्रवाल, अभिजीत पवार, एनुल अहमद, यूथ उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग, हंसराज विश्नोई, गिरिराज पारीक, प्रवक्ता नितिन वत्सस ने संबोधित करते हुए बूथ जिताने और भ्रस्टाचार मिटाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पैदल मार्च में मनमोहन पुरोहित, अकबर जोइया, कुलदीप सिंह तंवर, राजेश स्वामी, इस्माइल खिलजी, धनसुख आचार्य, अनिल शर्मा, जाकिर पठान, मैक्स नायक, द्वारका प्रशाद हटिला, इशाक अली,  एडवोकेट शमसाद अली, मोह्माद असलम, जयदयाल गोदारा, अब्दुल हमीद गौरी, सादिक़ हुसैन, इनायत अली कुरेशी, पीयूष जोशी मनोज नागल राकेश बिस्सा अजय पारीक सुनील सारस्वत सतीश चावरिया प्रदीप सचदेवा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकार और्वकार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़े : 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page