Share

हैलो बीकानेर। शहर जिला महिला कांग्रेस की मासिक बैठक रतन बिहारी पार्क में रविवार को हुई।
शहर  जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान,मजदूर,युवा और महिलाओं के साथ हुए सौतेल व्यवहार पर रोष प्रकट करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। श्रीमती गौड़ ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने वोट लेने के लिए जनता से झूठे वादे किए।इनके शासन में आने के बाद देश का विकास अवरूद्ध हुआ है। नोट बंदी से छोटे उद्योग बंद हुए और बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग सड़कों पर आ गया है। उनके सामने रोजीरोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि महिला  कांग्रेस शहर के सभी वार्डों में पहुंचकर,भाजपा सरकार की नामकामी के बारे में जनता को बताएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में लागू योजनाओं का नाम बदलने के सिवाय भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया।
महिला कांग्रेस की  प्रदेश उपाध्यक्ष सरस्वती लेघा ने  कहा कि कांग्रेस ने सभी वर्ग के हित में कार्य  किया है,परन्तु मौजूदा केन्द्र व राज्य सरकार कुछ अमीर घरानों के हित में कार्य कर रहीं है। वर्तमान में इनकी नीतियों की वज़ह से किसान,मजदूर,कर्मचारी वर्ग अपनी मांगों के लेकर,आंदोलन कर रहे है,परन्तु सता के मद में यह सरकार निरंकुश हो गई है। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुषमा बारूपाल ने  कहा कि मंहगाई से परेशान जनता इनको कोस रहीं है। आए दिन पैट्रोल व डीजल,रसोई गैस के दाम बढ़ रहे है। गृहणियों का इससे बजट प्रभावित हुआ है। शहर उपाध्यक्ष सिवरी चौधरी ने  कहा कि निकाय व पंचायत में महिलाआंे को उचित प्रतिनिधित्व दिया,राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में महिलाओं को 33 प्रतिशत विधान सभा  व संसद में आरक्षण दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव कमला बिश्नोई ने कहा कि वार्ड,लॉक,पंचायत स्तर पर कांग्रेस इस सरकार की विफलताओं को उजागर करंेगी तथा गहलोत सरकार में हुए विकास कार्यों के बारे में बताएंगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव हबीबा चौधरी ने कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना,जांच योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं में कटौती करके,जनता के साथ विश्वासघात किया है।
नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का हुआ सम्मान-इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सरस्वती लेघा,प्रदेश महासचिव सुषमा बारूपाल,कमला बिश्नोई,प्रदेश सचिव हबीबा चौधरी,कंचन भाटी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
शहर महिला कांग्रेस में दो पदाधिकारियों की नियुक्ति-श्रीमती गौड़ ने अपनी कार्यकारणी में मनभरी को शहर उपाध्यक्ष और मुमताज शेख को बीकानेर पश्चिम विधान सभा बी ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
बैठक में सपना तिवाड़ी,विमला फोगा, ब्लॉक अध्यक्ष आशा स्वामी,दमयन्ती तिवाड़ी,मीना देवी,रसीदा बानो व मैना सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page