Share
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे भारत में चलाए जा रहे महा सदस्य अभियान के तहत आज 21 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर युवा मोर्चा के द्वारा पंचसती सर्किल पर जिला स्तरीय कैंपेनिंग लगा कर सदस्य अभियान शुरू किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष व बीकानेर शहर युवा मोर्चा प्रभारी रमजान अली चोपदार ने सदस्तया अभियान का शुभारंभ किया।
बीकानेर शहर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी ने बताया कि आगामी 8 दिनों में शहर युवा मोर्चा द्वारा आठो मंडलो में कैपेनि लगा कर प्रदेश भाजपा द्वारा दिया गया 25000 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करेगा और आम जन को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जोड़ेंगे।
आज के इस कार्यक्रम में शहर जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी महामंत्री इमरान कायमखानी मंडल अध्यक्ष दिग्विजय पांडे, शिवरतन प्रजापत,तरुण भादाणी, नवरत्न सिंह, सुभाष वाल्मिकी, ओमदीप शर्मा, राजेंद्र जीनगर, विशाल गहलोत, आशीष दाधीच, मदन गोपाल सोनी, राजवीर गहलोत निर्मल गहलोत, सादुल सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page