Share

बीकानेर। कांग्रेस में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद शुरू हुआ विरोध जोर पकड़ता जा रहा है। टिकट नहीं मिलने वाले दावेदार लगातार अपने बगावती सुर मुखर कर रहे हैं। कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत ने भी आज कार्यकर्ताओं के साथ अपने घर पर बैठक की और 19 नवम्बर को बीकानेर पूर्व क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने का निर्णय लिया।

Gopal Gahlot ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಶನಿವಾರ, ನವೆಂಬರ್ 17, 2018

कांगे्रसी नेता गोपाल गहलोत 19 नवंबर को पर्चा भरेंगे। गहलोत ने पूर्व विधानसभा से चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। हालांकि पहले पूर्व और पश्चिम दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों से इनके पर्चा भरने की बात थी। बता दें कि गहलोत ने कांग्रेस से टिकट की दावेदारी की थी। लेकिन कांग्रेस ने इनको टिकट नहीं दी जिसके बाद वे नर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने को तैयार हो गए हैं।

गहलोत ने सोशल मीडिया पर कहा …

Gopal Gahlot ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಶನಿವಾರ, ನವೆಂಬರ್ 17, 2018

बैठक में कार्यकर्ताओं ने गोपालगहलोत को उनकी और क्षेत्र की जनता की भावनाओं को देखते हुए चुनाव मैदान में उतरने का आग्रह किया। जिसे देखते हुए गोपालगहलोत ने कहा कि अगर पार्टी अपना निर्णय बदल लेती है तो ठीक है, नहीं तो वे स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि वे चुनाव में हारे या जीतें लेकिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ही रहेंगे। बैठक में काफी तादाद में गोपाल गहलोत के समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गहलोत ने सोशल मीडिया पर कहा …

Gopal Gahlot ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಶುಕ್ರವಾರ, ನವೆಂಬರ್ 16, 2018

About The Author

Share

You cannot copy content of this page