hellobikaner.com

hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com अभी पूरा विश्व कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से जूझ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे महामारी घोषित कर दिया है। सरकार द्वारा लोगो में इसके बचाव हेतु अलग अलग उपाय बताए जा रहे है जिसमे हाथ धोना भी एक है। इसी क्रम में देश की इस संकट की घड़ी में परमार्थ सेवा समिति द्वारा हाथ धोने को मुख्य मानते हुवे आयुर्वेदिक प्राकृतिक सेनिटाइजर बनाकर उसे जरूरतमन्दों तक पहुचाने का काम किया जा रहा है।

बाबा रामदेव के मानक को ध्यान में रखते हुवे इस आयुर्वेदिक सेनिटाइजर को प्राकृतिक चीजो से मिलाकर बनाया गया है जिसको बनाने में समिति के अविनाश व्यास “श्रीधर” , नीलेश आचार्य, सुनील ओझा, मोहित सांखी, रौनक जोशी, दिनेश आचार्य, हरीश भाटी, राजकुमार व्यास, गणपत व्यास, अभिषेक व्यास, मयंक आचार्य, गोपाल राजपूत, राहुल भाटी, अमन आचार्य, कमल सिंह राजपूत, अनिल कच्छावा आदि साथी इस सेवा कार्य में लगे है।

समिति हर दिन लगभग 150 से 250 लीटर सेनिटाइजर तैयार कर उसको निचले तबको तक पहुचाने व उनमे इस महामारी के बचाव के उपाय बताने का काम करने में लगी है। इसके साथ ही हमारी सेवा में लगे पुलिसकर्मियों,पेट्रोल पंप के अलावा हर जरूरतमन्द व्यक्ति तक सेनिटाइजर पहुचाने का काम भी टीम परमार्थ द्वारा किया जा रहा है। परमार्थ सेवा समिति आगे मुँह ढ़कने हेतु मास्क वितरण करने का भी काम करेगी।

टीम परमार्थ बीकानेरवासियो से अपील करती है कि अगर आपको कोई जरूरतमन्द नजर आये या आप इस देश सेवा के परमार्थ कार्य में हमसे जुड़ना चाहे तो निम्न सम्पर्क सूत्रों पर कॉल कर सकते है- 7877175843, 9667722223, 7062646561,8890720288, 7300411006.

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page