Share
हैलो बीकानेर,। बीकानेर नगर निगम द्वरा शुक्रवार को हुवे अग्निकांड से छतिग्रस्त मकानों पर मकान मालिक के नाम से नोटिस चस्पा किया गया है। नोटिस गुलाम नबी / गफूर खा, विजय कुमार उपाध्याय/ लक्ष्मी नारायण उपाध्याय, पूनमचंद उपाध्याय/ दिनाराम उपाध्याय, महेन्द्र कुमार उपाध्याय/ केसरी चंद उपाध्याय के नाम से कुल चार पर नोटिस चस्पा किया गया है ।
नोटिस में लिखा गया है की शुक्रवार को हुवे अग्नि कांड में आपका परिसर पूर्ण रूप से छतिग्रस्त हो गया है जो आस-पड़ोस व राहगीरों के लिए खतरनाक हो गया है। 24 घंटे में उक्त खतरनाक परिसर को हटाकर सुरछित स्तिथि में ले आवे। तत्काल कार्यवाही नहीं करने पर दिनाक 10 जुलाई 2017 को सुबह 10 बजे निगम द्वरा हटाकर हर्जा खर्चा आपसे वसूल किया जायेगा।
नोटिस पर दिनांक कल यानि 08 जुलाई अंकित है परन्तु घायल परिवार के सदस्यों का कहना है की नोटिस आज यही 09 जुलाई को शाम 5 बजे चस्पा किया गया है। अभी तक प्रशासन के द्वारा घायलों और मृतकों को मुआवजा भी नहीं मिला है उपर से घायलों के घाव पर निगम ने ये नोटिस चस्पा कर नमक छिड़कने जैसा काम किया है। मौके पर घायलों के परिवार वालो ने निगम के नोटिस मिलने के बाद अपनी प्रतिक्रिया…. विडियो देखने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे
कैमरा मैंन : राजेश छंगाणी

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page