Share

पूर्व मंत्री देवीसिंह जी भाटी पहुंचे सोनगिरि कुआँ , अग्नि कांड से ध्वस्त मकानों को बनाने की घोषणा

मलबा हटते ही कल से शुरू होगा नए मकानों का निर्माण कार्य …

हैलो बीकानेर,। गत् एक सप्ताह पूर्व बीकानेर महानगर के अंदरूनी क्षेत्र सोनगिरि कुआँ के पास अवैध पटाखा फेक्ट्री में आग लगने से 7 लोगो की मौत 12 लोग घायल होने के साथ ही गरीब परिवारों के मकान ढह गए इस दर्दनाक हादसे से पूरे शहर में शोक की लहर थी उसी दौरान आज राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री देवीसिंह जी भाटी मौके स्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और हादसे पीड़ित परिवारों से बातचीत की और उनको ढांढस बांधा। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने आगजनी से से जले मकानों के पुर्ननिर्माण की घोषणा की।

114hb

भाटी ने कहा इस संकट की घड़ी में शासन और प्रशासन के भरोसे न रहकर कोलायत गांव के भलुरी गांव में हुई आगजनी की घटना की तर्ज पर भामाशाहो और जनसहयोग की मदद से कल से मलबा हटते कल से ही नए मकानों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। पूर्व मंत्री भाटी के साथ मौके पर यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका उपमहापौर अशोक आचार्य पूर्व पार्षद सुनील बांठिया परमानंद ओझा पार्षद दिनेश उपाध्याय अरविंद किशोर आचार्य नरेश जोशी चाँदरत्न माली देवराज भाटी गायत्रीप्रसाद शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि समाजसेवी व नागरिक भाटी समर्थक उपस्थित थे।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page