Share

हैलो बीकानेर न्यूज़। स्वच्छ भारत अभियान में बीकानेर शहर का कितना योगदान रहा है। उसका उदहारण बीकानेर में जगह जगह पड़े गंदगी के ढेर आप को सारी कहानी कह देंगे। सफाई कर्मचारियों की भर्ती के बाद भी अगर शहर बीकानेर में गंदगी के ढेर पड़े रहते है तो इसका दोषी कौन है। चुनाव आने वाले है ऐसे में बीकानेर जनता की नाराजगी का असर चुनावों के परिणाम पड़ सकता है।

HELLO BIKANER ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಸೋಮವಾರ, ಅಕ್ಟೋಬರ್ 22, 2018

बीकानेर में आज उस्ताबरी मोहल्ले वासियो ने रास्ता रोक सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। मोहल्ले वासियों ने बताया की पिछले 5 दिनों से गंदगी और कचरे का ढेर पड़ा है और नगर निगम कुछ नहीं कर रही है। गंदगी का ढेर इतना बढ़ गया है की आस-पास में रहने वाले लोगो और वह से निकले वाली आम जनता को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इस कचरे के ढेर में आवारा पशु मरे पड़े है। लोगो ने बताया जिसके भी पास गए वह सिर्फ आश्वासन मिल रहा है की 2 दिन में आपका काम हो जायेगा।

 

लोगो का गुस्से में सडको पर टायर जलाए और प्रशासन मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाये। मौके पर अभी तक पुलिस  पहुँच चुकी है। रास्ता जाम होने से बड़ी संख्या में लोग और वाहन भीड़ में फंसे हुए है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पिछले पांच दिनों से यहां कचरा नहीं उठाया जा रहा है, इससे फैली गंदगी के बीच सांस लेना मुश्किल हो रहा है और डेंगू जैसे घातक बीमारी होने का खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़े : 

https://hellobikaner.in/in-bikaner-a-day-old-woman-snatched-chain-from-her-throat-and-lodged-a-scam-filed-a-case/

About The Author

Share

You cannot copy content of this page