Share

हैलो बीकानेर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीकानेर पश्चिम से इस बार चुनाव लड़ने वाले दावेदारो की लिस्ट में दोनों  ही पार्टी पास पहुंच चुकी है। बीकानेर पश्चिम में इस भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टीयों के लिए अपना उम्मीदवार चुनना कठिन हो रहा है। क्युकी बीकानेर पश्चिम सीट से पुष्करणा समाज के उम्मीदवारों की दावेदारी ने दोनों पार्टियों मुश्किले बढ़ा दी है।

बीकानेर पश्चिम के मौजूदा विधायक डॉ. गोपाल जोशी के चुनाव न लड़ने के बयान से भाजपा की सारी प्लानिंग फैल सी कर दी और बीकानेर पश्चिम से उम्मीदवार के चयन करने को लेकर नये सीरे से प्लान बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार राजस्थान मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित डॉ. गोपाल जोशी पर चुनाव लड़ने के लिए दबाव बना सकते है।

बीकानेर पश्चिम से भाजपा के पास दो विजय है और एक अविनाश के रूप में भी उम्मीदवार है। मौजूदा विधायक डॉ. गोपाल जोशी के पौत्र विजयमोहन जोशी ने भी अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की है तो भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष विजय आचार्य की दावेदारी ने भाजपा की मुश्किले बढ़ा दी है। भाजपा के सामने बीकानेर पश्चिम से एक और मजबूत दावेदार के रूप में भाजपा आई टी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी का नाम भी है। अविनाश जोशी भाजपा के प्रदेश में हुवे अनेक कार्यक्रमों राष्ट्रीय स्तर के भाजपा नेताओ के  साथ मंच साझा करते हुवें नजर आते रहे है। हम आपको बता दे कि विजयमोहन जोशी, विजय आचार्य व अविनाश जोशी पुष्करणा जाति से ही और बीकानेर पश्चिम में सर्वाधिक वोट बैंक पुष्करणा जाति का बताया जा रहा है। इसलिए सर्वाधिक दावेदार पुष्करणा जाति से ही है।

बीकानेर पश्चिम से भाजपा की मुश्किले यही खत्म नहीं हो रही है क्योकि बीकानेर पश्चिम से रामकिसन आचार्य और जेठानंद व्यास ने भी अपनी उम्मीवारी जताई हुई है। वहीं राजेश चूरा, गोकुल जोशी, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित ने भी ताल ठोक रखी है। सूत्रों के अनुसार भाजपा की पहली लिस्ट नवंबर पहले सप्ताह में आ सकती है।

कांग्रेस के लिए मुश्किल कम नहीं
पहले कांग्रेस को जहां बीकानेर पश्चिम से उम्मीदवार के चयन के लिए ज्यादा सोचना नहीं पड़ता था क्योंकि लम्बे समय से कांग्रेस डॉ. बी.डी.कल्ला पर ही अपना विश्वास जता रही है। लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास राजकुमार किराडू के रूप में एक नया चेहरा भी है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार कांग्रेस दो बार हारे हुवें को अगर टिकट नहीं देती है तो यह गणित बीकानेर पश्चिम पर भी लागु हो सकती है। दिलीप जोशी ने भी बीकानेर विधानसभा पश्चिम से की दावेदारी की है। बीकानेर पश्चिम में कांग्रेस से युवा नेताओं में आनंद जोशी व अरूण व्यास ने भी दावेदारी कर रखी है।  सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट तैयार कर चुकी है जिस पर आलाकमान से चर्चा अभी तक बाकी है। फोटो साभार : दाऊ व्यास 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page