Share

हैलो बीकानेर न्यूज़। बीकानेर में महाराजा गंगासिंह विवि MGSU की अध्यक्ष के पर हमले की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रदेश के बीकानेर जिले के महाराजा गंगासिंह विवि की अध्यक्ष बनी सीमा राजपुरोहित पर किसी ने हमला कर दिया है। हमले के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष सीमा बेहोश हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल हमलावर कौन है ये साफ़ नहीं हो पाया है। हमलावर अज्ञात है या विपक्षी दल ये कह पाना अभी मुश्किल है।

बता दें कि बीकानेर में चुनाव की मतगणना सुबह ग्यारह बजे से विश्वविद्यालय और कॉलेजों में शुरू हुई जो अभी तक जारी है। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय से निर्दलीय सीमा राजपुरोहित 40 वोटों से जीती।

बताया जा रहा है कि अध्यक्ष सीमा के साथ-साथ उनके समर्थको पर भी हमला हुआ है साथ ही उनकी गाडी पर पथराव भी किया है। पथराव के बाद कुछ समर्थकों के हल्की चोटें भी आई साथ ही गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए हैं। पूरे राजस्थान में शांति पूर्ण छात्रसंघ चुनाव परिणाम के बाद ये बीकानेर में हमले के बाद अशांति का महौल है।

बीकानेर न्यूज़ : बीकानेर छात्र संघ चुनाव-2018 परिणाम घोषित

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page