Share

हैलो बीकानेर न्यूज,। बीकानेर में आज दोपहर करिबन 2:30 बजे लालाली व्यासों के चौक में श्रीलाल व्यास के घर में अचानक से छत का प्लास्टर गिर गया है। जिससे पांच लोग घायल हो गये। घायलों को पीबीएम ट्रोमा सेंटर ले जाया गया है। बिठ्ठल व्यास ने बताया कि घर के एक कमने में राजू पुरोहित, शिवानी व्यास, रेखा व्यास, गिरधारी व्यास व शांति व्यास बैठे थे अचानक से कमरे की छत का प्लास्टर गिरने लगा जिससे एक बार तो परिवार और मौहल्ले में अफरातफरी मच गयी। सभी को पीबीएम ट्रोमों सेंटर में भर्ती कराया गया है। बिठ्ठल व्यास के अनुसार शिवानी व्यास, राजू पुरोहित व रेखा व्यास के सिर में अंदुरूनी चोट आई है।

प्लास्टर के साथ छत पर लटक रहा पंखा भी निचे आ गया देखे वीडियो ….

 

ट्रोमा सेंटर पहुंचे बी डी कल्ला


जैसे ही इस घटना की सुचना पूर्व मंत्री डॉ बी.डी. कल्ला को मिली तुरूंत पीबीएम ट्रोमा सेंटर पहुंच कर घायलों की जानकारी ली।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page