Share

Hello Bikaner News बीकानेर में आज हुई तेज बारिश ने शहर की पुरानी इमारतो को काफी नुकसान पहुचाया है इस क्रम में बीकानेर के दाऊ जी रोड पर एक बिल्डिग़ लम्बे समय से खतरा बनी हुई थी। रामपुरिया कॉलेज के सामने स्थित एक बिल्डिग़ जो लंंबे गिरने की हालत में थी। अतिव्यस्त मार्ग में लंबे समय से खतरा बनी हुई इस बिल्डिग़ का कुछ हिस्सा पहले ही गिरा हुआ था।

जानकारी के अनुसार इस बिल्डिग़ का एक हिस्सा शाम को हुई बारिश में जोरदार आवाज के धड़धडा कर रोड़ पर गिर गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। नगर निगम की लापरवाही का यह नजारा आज फिर देखने को मिला।

बारिश के चलते आवागमन नहीं होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आपको बता दे कि इसी बिल्डिग़ का नीचला हिस्सा पूर्व में गिर चुका था। जिसकी खबरें समाचार पत्रों में व न्यूज़ पोर्टल पर प्राथमिकता से छप भी चुकी है। उसके बाद भी नगर निगम ने इसके शेष हिस्से को गिराना उचित नहीं समझा। ऐसे ही ओर कई बिल्डिग़ शहर में आमजन के लिये खतरा बनी हुई है। परन्तु नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

निगम में पैडिग़ पड़ी है शिकायतें
नाकारा बिल्डिग़ों व गिरने की हालात के भवनों की शिकायतें नगर निगम कार्यालय में लंबित पड़ी है। जिस पर निगम प्रशासन को संज्ञान लेने तक का समय नहीं है। जिसके चलते ये नकारा बिल्डिग़ हादसे को निमंत्रण दे रही है। लगता है निगम भी किसी हादसे का इंतजार कर रहा है

About The Author

Share

You cannot copy content of this page