Share

हैलो बीकानेर न्यूज़। बीकानेर नगर निगम की ओर से शहर में लगभग 10-12 हजार असहाय गोधों व  अन्य गोवंश को चिन्हित कर उन्हें पकड़ने का कार्य किया जाएगा। असहाया पशुओं को पकड़ने के लिए तीन नए पिंजरों को क्रय कर इन्हें पकड़ा जायेगा।


महापौर नारायण चौपड़ा ने बताया निगम द्वारा स्वयं के संसाधनों से 2 फरवरी से अब तक 1602 असहाय पशुओं को पकड़ा गया है। निगम द्वारा सोहन लालजी, बुलादेवी ओझा, गौशाला समिति, नापासर रोड, गाढ़वाला से दो वर्षों तक अनुबंध किया गया है। नगर निगम द्वारा स्थानीय सरह नथानिया क्षेत्र में  नंदी गौशाला का शिलान्यास करते हुए गौशाला की चार दीवारी का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

बीकानेर न्यूज़ : मेरे पास अपनी जीवनलीला समाप्त करने के अलावा कोई दुसरा मार्ग नहीं : भादाणी

उन्होंने बताया कि निगम द्वारा 8 अगस्त से 20 अगस्त तक 131 असहाय पशुओं को गंगा जुबली पिंजरा परोल गौशाला बीकानेर में छोड़ा गया है। शहरी क्षेत्र में असहाय पशुओं को पकड़ने के लिए ठेका स्वीकृत किया गया । वर्तमान में निगम द्वारा स्वयं के स्तर पर एवं ठेकेदार के द्वारा लगभग कुल 50-60 पशु प्रतिदिन पकड़े जा रहे है। असहाय पशुओं को पकड़ने के लिए निगम के पास दो पिंजरे एवं ठेकेदार के पास एक पिंजरा है। तीन नए पिंजरे खरीदर कर असहाय पशुओं की समस्या के समाधान के विशेष प्रयास किए जाएंगे।

बीकानेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नशे के सौदागर को पकड़ा

About The Author

Share

You cannot copy content of this page