Share

हैलो बीकानेर न्यूज़। माननीय मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया जी के कल बीकानेर आगमन पर आज भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी आरती आचार्य के नेतृत्व में स्कूटी वाहन रैली जस्सूसर गेट से निकाली गई जिसमें सैकड़ों की तादाद में महिलाएं छात्राएं मातृशक्ति उपस्थित रही।

रैली प्रभारी सुधा आचार्य ने बताया इस स्कूटी रैली को भाजपा नेता विजय आचार्य ,जिला उपाध्यक्ष वेद व्यास ,मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली संयोजक मनीषा जोधा ने बताया रैली जस्सूसर गेट से रवाना होकर शहर के अंदरूनी परकोटे से होते हुए गोकुल सर्किल पहुंची जगह जगह पर रैली का मातृशक्ति द्वारा स्वागत हुआ वह मातृशक्ति को ज्यादा से ज्यादा राजस्थान गौरव यात्रा में पधारने का निमंत्रण दिया गया।
यह भी पढ़े :

About The Author

Share

You cannot copy content of this page