dr aashish joshi
Share

हैलो बीकानेर न्यूज़। बीकानेर में गेस्ट्रोएन्टेरेलोजी के डॉ आशीष जोशी (सहायक आचार्य गेस्ट्रोएन्टेरेलोजी)  का स्थानातरण मेडिकल कॉलेज बीकानेर हो गया है। इससे पहले डॉ जोशी अपनी सेवाये मेडिकल कॉलेज उदयपुर में दे रहे थे। राजस्थान चिकित्सा शिक्षा के उप शासन सचिव भगत सिंह ने दिनांक 30 अगस्त 2018 को स्थानातरण जारी कर किया। डॉ आशीष जोशी का स्थानातरण डॉ विनीता चौधरी के स्थान पर किया गया है

वही डॉ जितेन्द्र फलोदिया (सहायक आचार्य नेफ्रोलॉजी) का भी स्थानातरण भी मेडिकल कॉलेज बीकानेर हो गया है।  डॉ जितेन्द्र फलोदिया स्थानातरण डॉ सुरेन्द्र सिंह के स्थान पर किया गया है। इससे पहले डॉ जितेन्द्र फलोदिया अपनी सेवाये मेडिकल कॉलेज जोधपुर में दे रहे थे। कुल 11 डोक्टरो के स्थानातरण हुवे है जिनकी लिस्ट आप निचे देख सकते है।

डॉ आशीष जोशी के वापिस बीकानेर स्थानातरण होने से सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दी जा रही है। बीकानेर पुष्करणा ब्राह्मण समाज व सर्व ब्राह्मण समाज ने डॉ आशीष जोशी वापिस बीकानेर स्थानातरण होने पर प्रश्नता व्यत की।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page