Share

हैलो बीकानेर न्यूज़। शरह नत्थनियान् गोचर भूमि अध्यक्ष बृजनारायण किराडु के नेतृत्व में आज गोचर भूमि को बचाने के लिए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया है। किराडु ने बताया कि उक्त शरह नत्थानियान गोचर भूमि विक्रम संवत् 1733 में राजा कर्ण सिंह व सेठ नथमल नत्थाणी ने 27205 बीघा 18 बीघा भूमि केवल गौ माता के चरने के लिए छोड़ी थी।

आजादी के बाद लगातार इस भूमि पर राज्य सरकार द्वारा महाराजा गंगासिंह विवि, ट्रीटमेंट प्लांट, मुरलीधर कॉलोनी, पुलिस फायरिंग रेंज, पीडब्लयूडी, लेबोरेट्री आदि हेतु आवंटन पर किये जा रहे है तथा सरकार के रवैये को देखकर आम लोगों ने भी सैकड़ों अतिक्रण पर लिये है। इसके साथ ही साथ विभाग द्वारा पैमाईश करने वाले अधिकारियों के नक्शे गोचर भूमि के मूल नक्शों से मेल नहीं खाते है। उन्होंने कहा कि जब तक चारागाह भूमियां नहीं बचेगी तो गौ माता कैसे बचेगी?

विधानसभा चुनाव से पहले चूरू में कांग्रेस की संकल्प रैली, गहलोत-पायलट- डूडी हुए शामिल

अपने संबोधन में सूरज प्रकाश राव ने कहा कि पूर्व में भी पैमाईश के आदेश होने के बावजूद प्रशासन द्वारा पैमाइश नहीं की गई थी, इस कारण से अतिक्रमियों के हौसले बुलंद हो गये है। जिला प्रशासन तथा सरकार से मांग है उक्त गोचर भूमि की पैमाइश करवाकर अतिक्रमणकारियों को पूर्णरूप से हटाया जावें। पूर्व पार्षद गंगाजल जी कूकणा ने कहा कि जब तक चारागाह भूमियां नहीं बचेगी तो गौ माता कैसे बचेगी। धरने पर संवित सोमगिरी जी महाराज, मन्नू सेवग, अजीत सिंह सिसोदिया, हंसराज भादू, रामेश्वर गोदारा, मघादास साध, रामपाल कडवासरा, पवन रामावत सरपंच जेमलसर, जयनारायण मूड, प्रेम, मोहनराम कूकणा, सदीक खां आदि गौ भक्त बैठे। इससे पूर्व गौभक्तों ने एम एम ग्राउण्ड से जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च भी किया।

बीकानेर न्यूज़ : भाजपा नेता के घर चोरी की वारदात

कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया कलेक्टर साहब ने आश्वासन दिया कि 10 दिन में पूर्ण जानकारी लेकर गोचर भूमि की पैमाइश कर जो भी अतिक्रमणकारी है उनसे गोचर भूमि को मुक्त करवा दिया जाएगा इस आश्वासन पर धरने को समाप्त कर दिया गया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page