Share

हैलो बीकानेर न्यूज़। शरह नत्थनियान् गोचर भूमि अध्यक्ष बृजनारायण किराडु ने बताया कि कल एम.एम.ग्राऊण्ड से सुबह 10 बजे गौभक्त जुलूस के रूप में रवाना होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे तथा एक दिवसीय कलेक्टे्रट पर धरना देंगे। किराडु ने बताया कि उक्त शरह नत्थानियान गोचर भूमि विक्रम संवत् 1733 में राजा कर्ण सिंह व सेठ नथमल नत्थाणी ने 27205 बीघा 18 बिस्वा भूमि केवल गौ माता के चरने के लिए छोडी थी।

आजादी के बाद लगातार इस भूमि पर राज्य सरकार द्वारा महाराजा गंगासिंह विवि, ट्रीटमेंट प्लांट, मुरलीधर कॉलोनी, पुलिस फायरिंग रेंज, पीडब्लयूडी, लेबोरेट्री आदि हेतु आवंटन पर किये जा रहे है तथा सरकार के रवैये को देखकर आम लोगों ने भी सैकड़ों अतिक्रण पर लिये है। इसके साथ ही साथ विभाग द्वारा पैमाईश करने वाले अधिकारियों के नक्शे गोचर भूमि के मूल नक्शों से मेल नहीं खाते है।

बीकानेर न्यूज़ : पुष्करणा स्टेडियम में उतरेगा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का हेलिकॉप्टर

उन्होंने कहा कि जब तक चारागाह भूमियां नहीं बचेगी तो गौ माता कैसे बचेगी ? कल कलेक्ट्रेट पर दिये जाने वाले धरने में सूरज प्रकाश राव, मन्नू सेवग, अजीत सिंह सिसोदिया, हंसाज भादू, रामेश्वर गोदारा, मघादास साध्, रामपाल कड़वासा, गंगाजल पूर्व पार्षद, पवन रामावत सरपंच मूण्डसर, जयनारायण मूड, प्रेम, मोहनराम कूकण, सदीक खां आदि गौ भक्त उपस्थित रहेंगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page