Share

बीकानेर न्यूज़। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है राजनेताओं के बीकानेर दौरे शुरू हो गए है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत श्रीकोलायत के बज्जू में आयोजित किसान सम्मेलन में भाग लेकर बीकानेर में कार्यक्रमों में सिरकत करने पहुंचे वही बीकानेर शहर जिला कांग्रेस महासचिव आनंद जोशी ने किया गहलोत का स्वागत किया और अपनी दावेदारी विधानसभा बीकानेर पश्चिम से लिखित रूप से अपनी फ़ाइल बनाकर अशोक गहलोत को पेश की।

जोशी ने बिजली निजीकरण और पानी की समस्या पर अपने आंदोलन की जानकारी से भी अवगत करवाया गहलोत ने जोशी के आंदोलन के कार्य को सराहा और जनता और पार्टी के लिये यूँही काम करते रहने की सलाह दी। जोशी ने गहलोत का स्वागत और आभार व्यक्त किया।

पार्टीयों की नजर पुष्करणा जाति के दावेदरों पर 

बीकानेर पश्चिम की अगर पिछले विधानसभा चुनावों की बात करें तो यहां पर भाजपा हो या कांग्रेस दोनो की पार्टीयों ने पुष्करणा जाति के ही दावेदार को मैदान में उतारा है। बीकानेर पश्चित में कांग्रेस के बीडी कल्ला और राजकुमार किराडू भी पुष्करणा जाति से ही है। बीजेपी से भी पुष्करणा जाति के दावेदारों की जोर आजमाईश जारी है। चुनाव में अब सिर्फ 2 महिने ही बाकी है। भाजपा की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के बाद कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बीकानेर से यह साफ-साफ लग रहा है कि बीकानेर की सभी विधानसभा सीटों पर दोनों ही पार्टीयों अपना मजबूत दावेदार उतरना चाहती है। सूत्रों के अनुसार दोनो ही पार्टीयां जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुवें ही अपना दावेदार मैदान में उतारेगी।

यह भी पढ़े : 

बीकानेर न्यूज़ : युवा कांग्रेस ने किया पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जोरदार स्वागत

बीकानेर न्यूज़ : श्रीकोलायत में भाजपा पर जमकर बरसे कांग्रेस के गहलोत, डूडी, भाटी, कल्ला… देखे वीडियो

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page