Share

बीकानेर (हैलो बीकानेर न्यूज़)। एम.जी.एस.यू. के इतिहास विभाग के बी.ए. ऑनर्स पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों द्वारा नवागुंतक छात्र-छात्राओं हेतु फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। सबसे पहले रोली तिलक लगाकर विद्यार्थियों को सभागार में प्रवेश दिया गया तदुपरान्त नए प्रवेशित छात्रों का विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से मनोरंजन किया गया साथ ही जूनियर व सीनियर दोनों ही कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा डी.जे. की धुन पर युगल व समूह नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई।

विभागाध्यक्ष प्रो. नारायण सिंह राव ने विद्यार्थियों को मनोरंजन आधारित गतिविधियों के अलावा अध्ययन को भी उतना ही गंभीरता से लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मेघना शर्मा ने संगठन में शक्ति के मूलमंत्र को दोहराते हुए विद्याार्थियों को एकजुट हो अपनी संस्था के हित में प्रतिबद्ध रहने का संदेश मंच से दिया। छात्र संध अध्यक्षा सीमा राजपुरोहित ने छात्रों को आगे भी इसी तरह सभी प्रतियोगिताओं  में भागीदारी करने को प्रोत्साहित किया। रेम्प कैटवॉक प्रतियोगिता में विभिन्न परिधानों से सुसज्जित विद्यार्थियों ने मंच से अपनी प्रस्तुति दी।

जिसमें बी.ए. ऑनर्स प्रथम वर्ष की लक्ष्मी व अकबर को क्रमशः मिस व मि. फ्रेशर का खिताब दिया गया। समारोह में मंच संयोजन सोनम व धर्मवीर का रहा। फ्रेशर पार्टी में इतिहास विभाग का शिक्षक समुदाय उपस्थित रहा जिसमें मुकेश हर्ष, डॉ. राजेन्द्र कुमार, सुनीता स्वामी, डॉ उमा दुबे, डॉ. बलदेव व्यास, महेश चोबदार, रविन्द्र देवड़ा आदि शामिल थे। कार्यक्रम संयोजन में देवांशी, नितेश शर्मा, नितेश गोदारा, प्रियंका, प्रकाश आदि की प्रमुख भूमिका रही।

Bikaner News Headlines Video

About The Author

Share

You cannot copy content of this page