Share

हैलो बीकानेर (नोखा)। नगर पालिका नोखा द्वारा नोखा शहर के 91वा स्थापना दिवस पर आज हर वर्ष की भांति हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसके उपलक्ष में पालिका द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। राजकीय बाबा छोटूनाथ आदर्श उच्च माध्यमिक विधालय नोखा के प्रांगण में  आज 20 सितंबर को रात  9 बजे से विराट कवि सम्मेलन का शुभारम्भ हो गया है।

नगर पालिका नोखा के लोकप्रिय चेयरमैन नारायण झंवर के नेतृत्व में हो रहा है ऐतिहासिक कवि सम्मेलन। देश के नामी विख्यात कवियों के साथ वीर रस के ख्याति प्राप्त हिंदी के अंतरराष्ट्रीय कवि कुमार विश्वास करेंगे ओज पूर्ण कविता पाठ।अध्यक्ष नारायण झंवर के निर्देशों पर नोखा को सजाया गया दुल्हन की भांति। नारायण झंवर शानदार आर्थिक मैनजमेंट के चलते नोखा नगर पालिका बीएमसी की तर्ज पर हो रही है विकसित। महाराजा गंगा सिंह ने नोखा शहर को मिनी पेरिस की तर्ज पर बसाया।

पालिकाध्यक्ष  नारायण झंवर व अधिशाषी अधिकारी चंद्र प्रकाश सारस्वत ने बताया कि इस विराट कवि सम्मलेन में राष्ट्रीय कवि ‘‘डॉ. कुमार विश्वास’’ एंव कविगण बुद्धिप्रकाश दाधीच केकड़ी (राजस्थान), हास्य कवि अनिल अगरवंशी दिल्ली, वीर रस कवि वेदव्रत वाजपेयी, लखनऊ (यू.पी.), हास्य पैरोडी सुदीप भौला जबलपुर, हास्य कवि रमेश मुस्कान आगरा व श्रंगार रस कवियत्री डॉ. प्रेरणा ठाकरे नीमच (एम.पी.) आदि कविगण बिखेरेंगे शब्दो के मोती। इस कवि सम्मेलन में महिलाओं के लिए बैठने के लिए अलग से व्यवस्था होगी इस कवि सम्मेलन में भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट होगा सम्मेलन में गांव व शहर से लोग सुनने को आएंगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page