Share
हैलो बीकानेर न्यूज़। पुष्करणा महिला मंडल तीन दिवसीय व्यापार मेले का आयोजन  जस्सूसर गेट स्थित मूमल गार्डन मे 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक होगा।   मेले में पुष्करणा महिला उद्यमियों द्वारा 30 स्टॉल लगाई जायेगी। मण्डल अध्यक्ष अर्चना थानवी ने बताया कि महिला स्वालंबन के लिए मंडल ऐसे आयोजन कर रहा है। बीकानेर पुष्करणा महिला मंडल अपने तीसरे साल में दूसरी बार इस मेले का आयोजन कर रहा है।
मेले में महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताओ के आयोजन के साथ बच्चों व महिलाओं को उपहार दिए जायेँगे। मनोरंजन से भरपूर तीन दिवसीय मेले में खाने पीने की सशुल्क व्यवस्था की गयी है। मण्डल सचिव शारदा पुरोहित ने बताया कि मेले में समाज की विभिन्न क्षेत्रो में अग्रणी महिलाओ को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।  मेले में शॉपिंग के साथ बालिकाओ की प्रतिभा को निखारने व उनका प्रदर्शन करने के लिए मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा ।  मेले में करवा चौथ के अवसर पर पुष्करणा महिला मण्डल द्वारा महिलाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओ के आयोजन के साथ बच्चों व् महिलाओं को उपहार दिए जायेँगे।           
         मेले के आयोजन में रूप किशोर व्यास, मूमल गॉर्डन ,एस डी पी स्कूल ,एंजेल इंग्लिश स्कूल,बेसिक पी जी कॉलेज, सिस्टर निवेदिता गर्ल्स कॉलेज  एवं सागर मल मिठाई वाले सहयोग कर रहे है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page