Share

हैलो बीकानेर न्यूज़।  बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के विधायक किशनारामनाई के पुत्र जीवराज नाई (50) की रविवार देर रात्रि को जयपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटन में मौत हो गई। फिलहाल मोर्चरी में मृतक विधायक पुत्र का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहां पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित प्रशंसक जमा हैं। साथ ही पुलिस जाप्त भी तैनात है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ। जीवराज अपनी कार से किसी गांव से श्रीडूंगरगढ़ जा रहे थे। कार को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। हादसे की जनकारी मिलने पर विधायक पोत्र आशीष अैर भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा अस्पताल पहुंचे। अधिवक्ता अशोक भाटी, सहीाम जाट, विधायक समर्थक, पुलिस अधिकारी और कई नेता भी अस्पताल पहुंचे। निधन की सूचना मिलने के बाद बीकानेर जिले में शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। परिजनों की दु: ख सहने की शक्ति दे।

हादसे की जानकारी मिलते ही संससदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, एडवोकेट अशोक भाटी अैर विधायक समर्थक, पुलिस अधिकारी और कई नेता भी मोर्चरी के सामने पहुंचे है।

नेताओं ने ट्विट कर दी श्रद्धांजलि

इन्होंने की संवेदना प्रकट

केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल, विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक गोपाल जोशी, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वरलाल डूडी, विधायक भंवरसिंह भाटी, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व विधायक वीरेन्द्र बेनीवाल, पूर्व संसदीय सचिव गोविन्दराम मेघवाल, पूर्व मंत्री बी.डी.कल्ला, शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, नगर निगम महापौर नारायण चौपड़ा, देहात भाजपा जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद, एडवोकेट अशोक भाटी, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, भाजयुमो अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, तोलाराम जाखड़, नंदकिशोर सोलंकी,  विमला डुकवाल, डॉ. ललित सिंगारियां, सहित कई भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना प्रकट की है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page