Share

हैलो बीकानेर न्यूज़। दुनिया में कुछ लोग ना जाने कैसा दिल लेके पैदा होते है। इन लोगो को कठोर, निर्दयी, बेरहम या सैतान भी कहा जाए तो कम होगा। एक बार फिर दिल दहला देने वाली वाक्या बीकानेर में सामने आया है। धर्मनगरी और छोटीकाशी कहलाने वाला शहर बीकानेर के बंगलानगर इलाके में ममता एक बार फिर शर्मसार हुई है। यहां नीजि स्कूल पास नाली में एक नवजात कन्या का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची नया शहर पुलिस ने शव बरामद कर कब्जे में लिया और आस पास के लोगों से पूछताछ की। इससे पहले 2 सितम्बर रविवार को बीकानेर के छबीली घाटी के एक नाले में 4 माह का भ्रूण मिला था। यह इस महीने की दूसरी घटना है।

थाने के एएसआई बीरबल राम ने बताया कि सुबह करीब साढे आठ बजे सूचना मिली की बंगलानगर में नीजि स्कूल के सामने एक नाली में नवजात कन्या का शव पड़ा है। पुलिस के अनुसार नवजात का जन्म करीब तीन-चार घंटे पहले ही हुआ और अज्ञात प्रसूता ने पैदाईस छूपाने के लिहाज से शव को नाली में फेंक गई। पुलिस ने इस संबंध में बंगलानगर निवासी झंवरलाल सुथार की रिपोर्ट पर अज्ञात प्रसूता के खिलाफ केस दर्ज कर नवजात के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़े : 

बीकानेर न्यूज़ : रामदेवरा रास्ते में हुई हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

About The Author

Share

You cannot copy content of this page