Share
 
हैलो बीकानेर न्यूज़। स्व. सेठ हीरालाल जी गहलोत की स्मृति में पूगल रोड पर शिव शक्ति नगर में नवनिर्मित श्रीहीरेश्वर द्वादश महादेव मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा बुधवार को धूमधाम से हुई। महोत्सव के तहत बुधवार को निकाली गई विशाल कलश यात्रा में हजारों की संख्या महिलाएं शामिल हुर्इं। अंत्योदय नगर स्थित ब्रह्मसागर मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
भव्य अंदाज में निकली यह कलश यात्रा गजनेर रोड और पूगल फांटा होते हुए नव निर्मित हीरेश्वर द्वादश महादेव मंदिर पहुंची। जहां विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार से यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा में बीकानेर शहर के अलावा गंगाशहर, भीनासर, किसमीदेसर, सुजानदेसर, श्रीरामसर समेत अनेक जगहों से महिला श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुई। केसरिया रंग की साडिय़ों में सिर पर शुभ कलश लिये यात्रा में शामिल महिलाओं का रास्तेभर में स्वागत किया गया।
महोत्सव के तहत बुधवार को नव निर्मित मंदिर में  हरिद्वार के महामंडलेश्वर प्रेमानंद महाराज, संवित् सोमगिरि महाराज, नवलेश्वर मठ के महंत शिव सत्यनाथ महाराज के सान्निध्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हवन यज्ञ का अनुष्ठान हुआ। इस आयोजन में पूर्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, श्रीलाल व्यास समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
आकर्षक का केन्द्र मंदिर की भव्यता 
पूगल रोड के शिव शक्ति नगर में नगर नवनिर्मित की भव्यता श्रद्धालुओं के लिये आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। मकराना के संगमरमर से बने इस मंदिर में जगन्नाथपुरी के कारीगरों ने अपना कला-कौशल झलकता है। शिव लीला, डांडिया नृत्य, शोभा यात्रा दृश्य, भगवान गणेश, नन्देश्वर, नाग-नागिन, भगवान शिव द्वारा गंगा अवतरण, कैलास पर्वत पर  देवदर्शन, नटराज, त्रिमुख अवतार, कमल पर विराजित शिव दर्शन, शिव विवाह तथा राजा दक्ष के वध सहित सभी लीलाओं को निज मंदिर की चारों दीवारों पर बहुत कलात्मक रूप से उकेरा गया है। सवा चार बीघा भूमि क्षेत्र में बने इस मंदिर की भव्यता हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है।
महोत्सव में शामिल हुए श्रद्धालुओं का स्व. सेठ हीरालाल गहलोत परिवार की ओर से तुलसी देवी, विष्णु गहलोत, गोपाल गहलोत, बंशी गहलोत, किशन गहलोत, माणक गहलोत, सुखदेव, ओमप्रकाश, नीरज, रोहित, अशोक तिवाड़ी आदि ने स्वागत-सत्कार किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page