Share

जन-जन को आमंत्रित करने निकला ‘डिजीटल गौरव रथ’

भाजपा आईटी विभाग कर रहा है प्रचार-प्रसार के अनेक नवाचार-अविनाश जोशी

हैलो बीकानेर न्यूज़। ‘राजस्थान गौरव यात्रा’ के लिए जन-जन को आमंत्रित करने भाजपा आईटी विभाग का डिजीटल गौरव रथ मंगलवार को रवाना हुआ। नत्थूसर गेट के बाहर स्थित बड़ा गणेश मंदिर से लाल बाबाजी, बीज निगम के अध्यक्ष शंभू सिंह खेतासर, धोद विधायक गोरधन वर्मा, भाजपा के जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह सोढी, शहर भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. सत्यप्रकाश आचार्य, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, शहर जिला महामंत्री पाबूदान सिंह राठौड़, मोहन सुराणा, दाऊ लाल हर्ष ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर लाल बाबाजी के सान्निध्य में सनातन संस्कृति रक्षा मंच के वेद पाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ डिजीटल गौरव रथ का पूजन किया। इस दौरान खेतासर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले साढे चार वर्षों में जनकल्याण की अनेक योजनाएं संचालित की हैं। इनसे आमजन को भरपूर लाभ हुआ है। इन उपलब्धियों को लेकर मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे आमजन के बीच जा रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में इस यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। शहर जिला प्रभारी सोढी ने कहा कि मुख्यमंत्री 6 सितम्बर को बीकानेर आएंगी। इसके लिए आमजन को आमंत्रित किया जा रहा है। डिजीटल रथ इसी श्रृंखला की एक कड़ी है।

आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने बताया कि डिजीटल गौरव रथ ने पहले दिन गौरव यात्रा के समूचे रूट में केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, भाजपा की रीति-नीति और उपलब्धियों से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन किया। इस दौरान गाड़ियों में आईटी विभाग के अनेक कार्यकर्ता साथ रहे। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी यह रथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाएगा और गौरव यात्रा के लिए आमंत्रण देगा। उन्होंने बताया कि आईटी विभाग द्वारा गौरव यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए अनेक नवाचार किए जा रहे हैं। व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक के लिए विशेष प्रोफाइल पिक्चर बनाए गए हैं।
जोशी ने बताया कि यात्रा की सफलता के लिए बुधवार को सूरदासाणी बगीची में भैरव पाठ तथा श्रृंगार के अलावा भैरव ‘कमल आरती’ एवं ‘कमल समागम’ का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसमें भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि आईटी विभाग द्वारा गौरव यात्रा को लाइव किया जाएगा। आईटी विभाग के जिला संयोजक नवनीत पुरोहित ने बताया कि भाजपा आईटी विभाग द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम माध्यमों का भरपूर उपयोग गौरव यात्रा में किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा के पुराना शहर मंडल अध्यक्ष आनंद व्यास, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय, गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष शिवकुमार रंगा, पार्षद नरेश जोशी, वेद व्यास, जिला प्रवक्ता मनीष सोनी, कमल आचार्य, संजय गोदारा, जुगल सिंह राठौड़, कविता शर्मा, मनीष भोजक, चंद्र आचार्य सहित अनेक लोग मौजूद थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page