बीकानेर : पिंकी जोशी को मिलेगा भारत गौरव सम्मान

बीकानेर : पिंकी जोशी को मिलेगा भारत गौरव सम्मान

Share

नोखा। रोड़ा गांव की राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल की व्याख्याता पिंकी जोशी को समाज सेवा के लिए भारत गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। उनको यह सम्मान सामाजिक संस्था कालीरमण फाउंडेशन की ओर से 16 जून को दिल्ली के संविधान क्लब में होने वाले समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह प्रदान करेंगे।

समारोह के अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह, खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सांसद प्रवेश वर्मा आदि होंगे। गौरतलब है कि व्याख्याता पिंकी जोशी सर्वधर्म एकता अभियान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। वे लम्बे समय से देश में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए विभिन्न संगठनों से जुड़ी है। शिक्षा पेशे के साथ समाज सेवा भी कर रही है।

कार्यक्रम आयोजक सुरेंद्र कालीरमण ने बताया कि समारोह में 184 लोगों का सम्मान किया जाएगा। इसमें समाज सेविका पिंकी जोशी, महाबली सतपाल व पूनमचंद बिश्नोई सहित 31 लोगों को भारत गौरव पुरस्कार,101 को दिल्ली गौरव पुरस्कार, 11 को नेशन यूथ आईकन और पांच को लाइफ टाइम अचिवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page