Share

बीकानेर। कल रात नयाशहर थाना क्षेत्र में किसी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया पर विशेष समुदाय संबंधी कुछ कमेंट कर दिया। इससे समुदाय के लोग आक्रोश्तिा हो गए। आक्रोशित लोगों ने डूडी पेट्रोल पंप से लेकर नत्थुसर गेट तक पूरी तरह जाम लगा दिया। उपद्रवियों ने एक गाड़ी के शीशे भी तोड़ डाले।एकबारगी हाइवे रोक दिया। हालत बिगड़ते देख भारी पुलिस जाब्ता मौके पर बुलाया गया। भीड़ को लाठियों से खदेड़ा। रात को लगभग दो बजे पूरा प्रशासन नयाशहर थाने पहुंच गया। पुलिस ने हालात की समीक्षा कर लोगो को घर जाने को कहा। नयाशहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब हालात सामान्य है ।

 

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page