Share

हैलो बीकानेर न्यूज़। बीकानेर जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने बुधवार की दोपहर बल्लभ गॉर्डन में चल रहे हुक्काबार का पर्दाफाश कर संचालक को गिरफ्तार किया। जेनेवीसी बीकानेर पुलिस के अनुसार बल्लभ गॉर्डन क्षेत्र में वखऱा कैफे नाम से अनधिकृत रूप से हुक्का बार चलने की सूचना पर सब इंस्पेक्टर मोटाराम, कास्टेबल सवाईसिंह, कृष्णकुमार और गिरधारी ने छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने दबिश दी तो वहां संचालक प्रंशात खतुरिया के अलावा छह लड़के व लड़कियों का निगरानी में लिया। पुलिस ने यहां से हुक्का व नशे की सामग्री बरामद की है। सब इंस्पेक्टर मोटाराम ने बताया कि हुक्काबार में पकड़े गए नाबालिक लड़के-लडकियों से नशा नहीं करने के लिए समझाइश की गई। बाद में उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर उनको हिदायत दी और हुक्काबार संचालक प्रशांत खतूरियां के खिलाफ धूम्रपान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार

व्यास कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज मचारा ने बताया कि हुक्का बार संचालित होने की सूचना के बाद जांच करवाई गई। शिकायत सही पाए जाने पर हुक्काबार में छापा मारा गया। वहां पांच लड़के और एक लड़की हुक्के का सेवन कर रहे थे। थानाधिकारी के अनुसार हुक्का बार से छह हुक्के, छह पाइप और छह त बाकू जनित सिगरेट के पैकेट जब्त किए हैं। थानाप्रभारी ने बताया कि अवैध रूप से संचालित हुक्काबारों के कारण युवा पीढ़ी नशे की गिर ता में आ रही है। इनमें लड़कियों की सं या भी कम नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस की खुफिया रिपोर्ट के अनुसार शहर में विभिन्न नशीले उत्पादों की बिक्री हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देश पर सभी थानाधिकारी इस प्रकार की कार्रवाई में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने और उसके प्रति लोगों को प्रेरित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : 

https://hellobikaner.in/bjp-national-spokesman-sudhanshu-trivedi-and-mla-gopal-joshi-spoken-on-the-hatchet-in-bikaner-seen-video/

About The Author

Share

You cannot copy content of this page