Share

हैलो बीकानेर। स्वदेशी महोत्सव-2017 के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को मंच के प्रांत सहविचार मंडल प्रमुख धरमप्रकाश शर्मा ने महोत्सव के राजीव गांधी मार्ग स्थित कार्यालय में किया।

इस अवसर पर विभाग पदाधिकारी प्रमेश अग्रवाल, महानगर संयोजक मधुसूदन व्यास, महोत्सव की महिला प्रभारी सुनीता गुर्जर, महानगर महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख भवानी सिंह खारा, जिला पदाधिकारी अशोक जोशी, उमा शर्मा, इंदु शर्मा, सरोज गुप्ता, उषा जैन, कुसुम विजय, पूर्णिमा आचार्य, सुमन तंवर आदि मौजूद थे। धरमप्रकाश शर्मा ने कहा कि महोत्सव में प्रत्येक वर्ग के लोगों की भागीदारी हो, ऐसे प्रयास किए जाएं। अगले दस दिनों में संपर्क समिति द्वारा घर-घर संपर्क करते हुए आमजन को आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि लघु एवं कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से यह महोत्सव सकारात्मक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि संपर्क के दौरान आमजन को चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार के लिए भी प्रेरित किया जाए।

महानगर संयोजक व्यास ने कहा कि महोत्सव के प्रति आमजन में उत्साह बनने लगा है। अब तक 40 स्टाॅल्स की बुकिंग हो चुकी है। इन स्टाॅल्स में मिट्टी के बर्तन, हैण्डीक्राफ्ट, खादी के वस्त्र, मसाले, पापड़ आदि विक्रय हेतु रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी तथा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज के दौर में चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करना सर्वाधिक प्रासंगिक है।

महोत्सव महिला प्रभारी सुनीता गुर्जर ने बताया कि महोत्सव में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के प्रयास कि जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को प्रोत्साहित करने में महिलाओं की भूमिका सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है। महोत्सव के दौरान महिलाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूर्णिमा आचार्य ने बताया कि प्रतिदिन आयोजित होने वाले योग शिविर के दौरान महिलाओं से संबंधित आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया जाएगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page