Share

हैलो बीकानेर। पुष्करणा महिला मंडल ने सफलता पूर्वक एक वर्ष पुर्ण होने पर कई आयोजन किये। अध्यक्ष अर्चना थानवी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी को पुष्करणा महिला मंडल का गठन किया गया था। मंडल ने प्रथम वर्ष पूर्ण होने के इस अवसर  पर माँ उष्ट्वाहिनि की विधि विधान से पूजा अर्चना की तथा 25 कन्याओ की उपहार, चुनरी,  फल मिठाई भेंट कर पूजन किया गया। माता के भजनों की प्रस्तुति सदस्यों द्वारा दी गयी। साथ ही नए सदस्यों का प्रवेश उत्सव भी मनाया गया। वरिष्ठ सदस्य कृष्णा व्यास तथा डॉ बसंती हर्ष व डॉ विजय लक्ष्मी व्यास ने नए सदस्यों का माल्यर्पण कर उन्हें  संस्था के बेज भेंट किये।सुनीता पुरोहित व  पूजा जोशी ने सदस्यता ग्रहण की। मंडल कोषड्यक्ष मीनाक्षी हर्ष ने वर्ष भर के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। समारोह में सेनुका हर्ष, रेखा आचार्य,  वंदना पुरोहित,सुमन ओझा वरुणा पुरोहित, जमना व्यास व आशा व्यास ने उपस्थित होकर अपनी भागीदारी निभाई।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page