Share
हैलो बीकानेर। पुष्करणा ब्राह्मण की मुम्बई से गठित संस्था पुष्करणा ब्राह्मण समाज संस्था (पीबीएसएस) की बीकानेर कार्यकारिणी की शनिवार को बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संस्था की ओर से बीस अगस्त को होने वाले सम्मान समारोह की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया।
संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधा आचार्य ने बताया कि नव नियुक्त अध्यक्ष सेणुका हर्ष और समूची कार्यकारिणी ने वर्षपर्यन्त होने वाले आयोजनों की रूपरेखा तैयार की है। बीस अगस्त को समाज के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।  बीस अगस्त को होने वाले आयोजन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी एस.एस. बिस्सा और ओ.पी. हर्ष भी उपस्थित रहेंगे। सम्मान समारोह के लिए प्रतिभाएं अपना आवेदन रमेश इंग्लिश स्कूल अन्त्योदय नगर, संस्कार प्ले स्कूल मुरलीधर व्यास नगर,  मनोज व्यास विक्टोरियस स्कूल, सुरेंद्र व्यास कीकाणी व्यासों का चौक पर आवेदन कर सकते हैं। बैठक में सुरेंद्र व्यास, रवि व्यास, पूनम व्यास, मिनाक्षी हर्ष, रेखा हर्ष, सुरेंद्र नारायण जोशी, संजय कुमार हर्ष, इंद्रकुमार व्यास, बलदेव व्यास, उमेश रंगा आदि उपस्थित थे। संस्था की विस्तृत कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को होगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page