Share
ब्राह्मण समाज की बीकानेर कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
हैलो बीकानेर । देशनोक निवासी रमेश शर्मा का अपहरण कर मारपीट व अमानवीय शारीरिक यातनाएं  देने को लेकर देशनोक में दर्ज मामले में पुलिस की संदिग्ध  भूमिका व लचर कार्यशैली से नाराज ब्राह्मण समाज का एक प्रतिनिमण्डल बीकानेर पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा से मिलकर ज्ञापपन सौंपा। ज्ञापन में देशनोक थाने में दर्ज एफआईआर संख्या75/17 में नामजद आरोपी  भंवर दान व घनश्याम दान व भुरदान को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई।
आरोपी घनश्याम दान देशनोक थाने का हिस्ट्रीशीटर है,भंवरदान के खिलाफ भी बीकानेर के कई थानों में एक दर्जन मामले चल रहे है। मामले में नामजद आरोपी आदतन अपराधी है जिनके खिलाफ अवैध शराब,सरकारी जमीनों पर कब्जा,अपहरण,मारपीट जैसे संगीन आपराधिक धाराओ में मामले दर्ज है।प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस प्रशासन को सात दिन में कार्यवाही नही होने पर बड़े स्तर पर बीकानेर कलेक्ट्रेट घेराव घर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।प्रतिनिधि मंडल में पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के प्रदेश सह संपर्क प्रमुख के के शर्मा,देशनोक भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा,राजेन्द्र उपाध्याय,घनश्याम उपाध्याय,मनोज शर्मा,नंदकिशोर उपाध्याय,निर्मल उपाध्याय  शामिल रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page