Share
हैलो बीकानेर। शहर जिला महिला कांग्रेस ने शहर के वार्डों में फैली गंदगी और रोड लाइटों के  बंद रहने पर रोष प्रकट किया है।  शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षया सुनीता गौड़ ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया गया है।
यह अभियान जनता के साथ एक प्रकार से धोखा है। उन्होंने कहा कि बीकानेर में नगर निगम शहर को साफ-सुथरा रखने में नाकाम साबित हुआ है। मोहर्रम और दशहरा के मौके पर वार्डों में सफाई करवाने में नाकाम हुआ है। नाले-नालियां गंदगी से अटे पड़े है। उन्होंने कहा कि मौहल्ले,गलियों और शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग अंधरे में डूबे हुए हंै। निगम व जिला प्रशासन को  जानकारी देने के बावजूद कार्यवाही नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि आगामी सात दिनों में अगर बंद रोड लाइट चालू नहीं की जाती है और सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आती है,तो महिला कांग्रेस निगम का घेराव करेंगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page