Share

हैलो बीकानेर न्यूज़/श्रीडूंगरगढ़ । भारतीय जनता पार्टी के नेता अब बगावत पर उतर आये है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी हो गयी है और दूसरी लिस्ट में भी जिन नेताओ के नाम नहीं आये है उन्होंने पार्टी छोड़ने का विचार बना लिया है  श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के मौजूदा विधायक किसनाराम नाई ने पार्टी छोड़ दी है।

भारतीय जनता पार्टी ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा सीट से ताराचंद सारस्वत को मैदान में उतरा है। किसना राम नाई ने आज पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। किसना राम नाई ने कहा की ताराचंद को टिकट देना भाजपा की भूल है।  

सूत्रों के अनुसार किसना राम नाई भारत वाहिनी पार्टी से चुनाव लड़ सकते है। नाई पहले भी निर्दलीय चुनाव भी जीत चुके है। घनश्याम तिवाड़ी की है भारत वाहिनी पार्टी।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page