Share

बीकानेर। बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में मालियों के मौहल्ले में रहने वाली एक लड़की संदिग्ध हालातों में लापता हो गई। पीडि़ता की मां ने बताया कि मेरी लड़की शाम को बाजार जाने के लिये मेरा साथ घर से निकली थी, जो बीच रास्ते से कही गायब हो गई।

महिला ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को अंदेशा है कि लड़की को उसकी पहचान का कोई लड़का अपने साथ बहला फुसला ले गया। वहीं, पिछले सप्ताह महाजन इलाके से लापता हुई कॉलेजी दोनों कॉलेजी छात्राओं को पुलिस ने चंढीगढ में दस्तयाब कर लिया है।

महाजन थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत 18 दिसम्बर को अर्जुनसर निवासी मनीराम जाट ने अपनी दो पुत्रियों की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। दोनों छात्राएं अर्जुनसर निवासी अकरम मिरासी के साथ घूमने के इरादे से चंडीगढ़ चली गई। पुलिस ने दोनों छात्राओं को दयस्ताब कर परिजनों को सुपर्द कर दिया है।

बीकानेर जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने ली अधिकारियों की क्लास, कहा पीएमएवाई में गलत रिपोर्ट तो…

वहीं युवक अकरम मिरासी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि दोनों छात्राएं 18 दिसम्बर को अर्जुनसर से पल्लू कॉलेज के लिए गई थी, लेकिन कॉलेज पहुंचने से पहले से दोनो छात्राऐं घूमने के लिए चंडीगढ़ चली गई। जिसकी गुमशुदगी महाजन थाने में दर्ज हुई थी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page