Share
मेडिकल कॉलेज के आगे किया प्रदर्शन और जताया पीबीएम और मेडिकल कॉलेज का विरोध
हैलो बीकानेर। पीबीएम अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में पाई गई अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए सम्भागीय आयुक्त ओर अतिरिक्त सम्भागीय द्वारा जारी किए आदेशों की क्रियान्विति नही करने के फैसले के विरोध में पीबीएम हेल्प कमेटी की ओर से आज मेडिकल कॉलेज के सामने प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने रोष जताया कि एक ओर बीकानेर के दो अधिकारी पीबीएम की व्यवस्था सुधारने के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं। लेकिन मेडिकल व पीबीएम प्रशासन उनके द्वारा दिये गए सुझावों को दरकिनार कर तानाशाही आदेश निकाल रहे हैं।
जिसके चलते बीकानेर का माहौल खराब हो रहा है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ आर पी अग्रवाल दोषियों पर कार्यवाही करने की बजाय दोषियों को बचाने में लगे हैं। अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ अग्रवाल अपने स्टॉफ को उकसाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने स्टॉफ को सम्भाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों को न मानने की सीख दे रहे हैं। इससे ऐसा लगता है कि प्राचार्य अस्पताल में अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं। अगर प्राचार्य मीटिंग बुलाकर दोषियों को फटकार लगाते तो लगता कि वे अस्पताल में सुधार चाहते हैं, परन्तु डॉ अग्रवाल तो मेडिकल कॉलेज विधार्थियो,रेजिडेंट डॉक्टरो और स्टाफ़कर्मियो को भड़काने का काम कर स्थिति को बिगाड़ रहे हैं। राजपुरोहित ने कहा कि प्राचार्य दोषियों पर कार्यवाही कर अपने दायित्व का निर्वहन करे।अगर ऐसा नही करते तो ये स्पष्ट है कि डॉ अग्रवाल इस भ्र्ष्टाचार में लिप्त हैं।
प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित एडवोकेट बजरंग छीपा अंकुर शुक्ला मुकन्द व्यास ऐडवोकेट सहीराम गोदारा रविन्द्र सारस्वत ऐडवोकेट शिव लाल दौलत तवर अशोक कुमार शर्मा मुरली मोदी भगवत सिंह स्वरुप सिंह राजकुमार राजु जाट नारायण जाट सुनील पारीक गोपाल सिंह हडमान सिंह राजपुरोहित पवन कुमार महेंद्र राजपुरोहित महेंद्र सिंह अनोप सिंह श्रवण सिंह गायत्री प्रसाद शर्मा यज्ञ प्रसाद शर्मा दिनेश व्यास बजरंग दैय्या गौरी शंकर नारायण पारीक सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद थै उन्होने कहा की पीबीएम और मेडिकल प्राचार्य तुरंत प्रभाव से कार्यवाही नही की तो आगे और तेज होगा आन्दोलन।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page